Move to Jagran APP

Gujarat: विजय रूपाणी बोले, सत्ता हमारे लिए सेवा का साधन है

Gujarat गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणा ने कहा कि इस्तीफा एक राजनीतिक घटनाक्रम है और राजनीति में अक्सर ऐसा होता रहता है। रूपाणी ने यह भी कहा कि वह एक संवेदनशील व्यक्ति हैं और व्यक्ति के लिए यह बहुत जरूरी है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 03:50 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 03:50 PM (IST)
विजय रूपाणी बोले, सत्ता हमारे लिए सेवा का साधन है। फाइल फोटो

गांधीनगर, जागरण संवाददाता। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बुधवार को कहा कि आलाकमान ने मुझे इस्तीफे के लिए कहा। पार्टी हित में ही फैसला लिया होगा, सत्ता हमारे लिए सेवा का साधन है। विजय रूपाणी ने गत शनिवार को मुख्यमंत्री पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। विजय रूपाणी अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ पाटीदार समाज के सरदार धाम के उद्घाटन समारोह में गए थे। इसके तुरंत बाद राज्यपाल आचार्य देवव्रत को इस्तीफा सौंप दिया था। उनका मानना है कि इस्तीफा एक राजनीतिक घटनाक्रम है और राजनीति में अक्सर ऐसा होता रहता है। रूपाणी ने यह भी कहा कि वह एक संवेदनशील व्यक्ति हैं और व्यक्ति के लिए यह बहुत जरूरी है।

loksabha election banner

रूपाणी ने कहा कि नया नेतृत्व आगे आना चाहिए, कोई व्यक्ति हमेशा पद पर नहीं रह सकता। मैंने पांच साल मजे से सरकार चलाई। खुशी से इस्तीफा दिया। भाजपा नए नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगी। कार्यकर्ता के लिए सत्ता एक साधन मात्र है, सब कुछ नहीं।‌ उनका कहना है कि भाजपा में जातिगत समीकरण का दबाव नहीं है। पाटीदार समाज के दबाव में फैसला नहीं हुआ। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अच्छे कार्यकर्ता हैं। गुजरात में भाजपा लगातार चुनाव जीतते आ रही है। रूपाणी अब संगठन में काम करने के इच्छुक हैं, लेकिन आलाकमान से अभी संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई है। 

गौरतलब है कि इससे पहले गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी ने सोमवार को कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में भाजपा गुजरात में जीत हासिल करेगी। मैं पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम करता रहूंगा और उनके (पटेल) निर्देशों का पालन करूंगा। मैंने उन्हें (गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल) बधाई दी है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ेगी, प्रदेश का विकास होगा। गुजरात सभी राज्यों के लिए रोल माडल बनेगा। इधर, गुजरात के नए सीएम भूपेंद्र पटेल ने शपथ लेते ही बाढ़ के हालात की समीक्षा की थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.