सरदार पटेल की जयंती पर 7 देशों में हुआ मेगा रक्तदान, उमिया फाउंडेशन ने 25 हजार यूनिट रक्त एकत्रित कर दी श्रद्धांजलि
विश्व उमिया फाउंडेशन ने अहमदाबाद में मां उमिया मंदिर के साथ 700 करोड़ की लागत से 500 बेड का अस्पताल बनाने की घोषणा की है।

जासपुर अहमदाबाद में उमियाधाम परिसर में रक्तदान शिविर।
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। विश्व उमिया फाउंडेशन ने अहमदाबाद के जासपुर में बन रहे विश्व के सबसे ऊंचे मां उमिया के मंदिर के निर्माण के साथ ही 700 करोड की लागत से 500 बेड का अस्पताल बनाने की घोषणा की है।
संस्था की ओर से सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर 7 देशों में 151 स्थलों पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर 25000 युनिट रक्त एकत्र कर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी।
संस्था के अध्यक्ष आर. पी. पटेल के मार्गदर्शन में युवा संगठन के सदस्यों ने भारत-अमेरिका सहित विश्व के 7 देशों के 151 स्थानों पर 25,000 से अधिक यूनिट रक्तदान एकत्रित कर 'इंटरनेशनल मेगा ब्लड डोनेशन कैंपे का गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर अहमदाबाद और गांधीनगर में कार्यरत 80 से अधिक पाटीदार संस्थाओं और समाज के अध्यक्षों और मंत्रियों की एक बैठक हुई। अध्यक्ष आर. पी. पटेल ने बताया कि विश्व उमियाधाम सिर्फ मंदिर नहीं, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण का केंद्र है। यहाँ मंदिर के साथ-साथ अस्पताल और हॉस्टल बनाने का निर्णय लिया गया है।