विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात के कच्छ में सड़क पर एक साथ रेंगते दिखे दो दुर्लभ सांप, वन विभाग ने शेयर की तस्वीरें

Published: Tue, 13 Oct 2026 07:00 AM (IST)

गुजरात के कच्छ जिले के काला डूंगर क्षेत्र में राजवाड़ी और रेतिया नामक दो दुर्लभ प्रजाति के सांप एक साथ देखे गए हैं।

गुजरात में दिखे दुर्लभ सांप।

गुजरात में दिखे दुर्लभ सांप।

HighLights

  1. कच्छ में दो दुर्लभ सांप एक साथ दिखे।

  2. राजवाड़ी और रेतिया सांप काला डूंगर पर मिले।

  3. गुजरात में रेतिया सांप की यह दुर्लभ उपस्थिति।

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात के कच्छ जिले में हाल ही में दो दुर्लभ प्रजातियों के सांप एक ही जगह पर दिखाई दिए हैं। इन सांपों में 'राजवाड़ी सांप' (ब्लैक हेडेड वाला रायल स्नेक) और दुर्लभ ‘रेतिया सांप’ (अफ्रो-एशियन सैंड स्नेक) शामिल हैं।

कई सालों के बाद पिछले महीने ये दोनों सांप कच्छ की सबसे ऊंची पहाड़ी काला डूंगर क्षेत्र में एक साथ देखे गए। वन विभाग की टीम को ये सांप गश्त के दौरान दिखे। राजवाड़ी सांप जहरीला नहीं होता, जबकि करीब 70 सेंटीमीटर लंबा यह सांप हल्का जहरीला होता है।

वन विभाग के अनुसार, गुजरात में रेतिया सांप का दिखना बेहद दुर्लभ है। राज्य में अब तक केवल दूसरी या तीसरी बार इस सांप को देखा गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, कच्छ का शुष्क मौसम और यहां का अनोखा प्राकृतिक वातावरण इन सांपों के रहने के लिए अनुकूल है। एक ही स्थान पर दोनों प्रजातियों का मिलना क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: गुजरात पुलिस में पूर्व अग्निवीरों की सीधी एंट्री, अब फिजिकल टेस्ट के बाद लिखित परीक्षा से छूट; पूरी जानकारी