Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री ने साबरमती आश्रम को अनूठी भेंट दी

साबरमती आश्रम संग्रहालय के डिजिटल प्रोजेक्ट के संयोजक विराट कोठारी ने बताया कि आश्रम के शताब्दी वर्ष में केंद्र सरकार की ओर से आश्रम को अनूठी भेंट मिली है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Thu, 13 Jul 2017 01:02 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jul 2017 01:02 PM (IST)
प्रधानमंत्री  ने साबरमती आश्रम को अनूठी भेंट दी
प्रधानमंत्री ने साबरमती आश्रम को अनूठी भेंट दी

अहमदाबाद, शत्रुघ्न शर्मा। महात्मा गांधी की ओर से स्थापित साबरमती आश्रम के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्रम को गांधीजी के प्रामाणिक दस्तावेजों की अनूठी गिफ्ट सौंपी है। राष्ट्रीय अभिलेखागार के पास डिजिटल स्वरूप में संरक्षित गांधीजी के दुर्लभ पत्र, दस्तावेज आदि इसमें शामिल हैं।

loksabha election banner

साबरमती आश्रम संग्रहालय के डिजिटल प्रोजेक्ट के संयोजक विराट कोठारी ने बताया कि आश्रम के शताब्दी वर्ष में केंद्र सरकार की ओर से आश्रम को अनूठी भेंट मिली है। गांधीजी से जुड़े कई अधिकृत व प्रामाणिक दस्तावेजों का एक पैकेट प्रधानमंत्री मोदी ने आश्रम को भेंट में सौंपा है। राष्ट्रीय अभिलेखागार के पास महात्मा गांधी से जुड़े पत्र व दस्तावेजों के डिजिटल वर्जन वर्षों से संरक्षित हैं। यह पहला मौका है जब किसी आश्रम को राष्ट्रय अभिलेखागार से इस तरह का उपहार मिला है।

इन दस्तावेजों से आश्रम में आने वाले शोधकर्ता लाभान्वित होंगे। आश्रम के एक लाख से अधिकडिजिटल दस्तावेजों के साथ अब ये पत्र व स्तावेज भी उनको अध्ययन के लिए मिल सकेंगे। गांधीहेरीटेजपोर्टल पर पहले से ही गांधी जीवन व दर्शन के साथ उनके पत्र व अधिकृत दस्तावेज, फोटो, विविध आश्रम, दुनिया में गांधीजी पर चल रहे अध्ययन व गतिविधयों की जानकारी उपलब्ध है। पिछले महीने प्रधानमंत्री मोदी गांधी आश्रम के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होने के लिए अहमदाबाद आए थे। इसी दौरान उन्होंने

साबरमती आश्रम संग्रहालय को यह भेंट दी। संग्रहालय का उद्घाटन देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु ने किया था।  साबरमती आश्रम की स्थापना गांधीजी ने 17 जून 1917 को की थी।

मुस्लिम बच्चे फैला रहे गांधी विचार

अहमदाबाद के मुस्लिम बहुल विस्तार जूहापूरा केएफडी स्कूल के दो दर्जन छात्र-छात्राएं आजकल गांधी आश्रम आने वाले विजिटर्स को गांधी जीवन व सत्य अहिंसा के दर्शन की जानकारी दे रहे हैं। एफडी की प्राचार्य मोमिन शबाबबेन ने कक्षा सात व आठ के दो दर्जन छात्र व छात्राओं को पहले गांधीजीवन का पाठ पढाया फिर शिक्षिका नाइमाबेन के साथ इस ग्रुप को आश्रम को देखने समझने के लिए भेजा। 

इसके बाद अब आठ-आठ के समूह में ये छात्रछात्राएं आश्रम में सुबह नौ से शाम चार बजे तक गांधीजी के जीवन व घटनाओं के साथ उनके सत्य व अहिंसा के विचारों से लोगों को अवगत करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मोदी की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कन्हैया कुमार

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.