Move to Jagran APP

'स्टेचू आफ यूनिटी' लोकतंत्र एवं एकता का श्रेष्ठ उदाहरण, सानिध्य में होता है अद्भुत एहसास: स्मृति ईरानी

गुजरात के केवड़िया में राज्यों वह केंद्र शासित प्रदेशों की दो दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। यहां स्थित दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेचू आफ यूनिटी (Statue Of Unity) को स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने लोकतंत्र एवं एकता का श्रेष्ठ उदाहरण बताया।

By Babita KashyapEdited By: Published: Tue, 31 Aug 2021 12:20 PM (IST)Updated: Tue, 31 Aug 2021 12:20 PM (IST)
केंद्र शासित प्रदेशों की दो दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस में स्मृति ईरानी

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि स्टेचू आफ यूनिटी लोकतंत्र एवं एकता का श्रेष्ठ उदाहरण है। उनके सानिध्य में देश की एकता का अद्भुत एहसास होता है। केंद्रीय मंत्री ने केवड़िया स्थित महिला एवं बाल सशक्तिकरण में पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहां की महिलाओं एवं बच्चों को बेहतर पोषण देने से ही देश रोशन होगा।

loksabha election banner

गुजरात के नर्मदा जिले के केवड़िया में निर्मित दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेचू आफ यूनिटी युवाओं को लोकतंत्र एवं नागरिकता का मार्ग दिखाने तथा उन्हें आदर्श जीवन शैली की प्रेरणा देती रहेगी। प्रतिमा के सानिध्य में एकता की अनुभूति होती है। केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय की ओर से केवड़िया में राज्यों वह केंद्र शासित प्रदेशों की दो दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।

पोषण पर आधारित पुस्तक का विमोचन

पोषण परंपरा पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अच्छे पोषण युक्त भोजन से ही महिलाओं एवं बच्चों को स्वस्थ रखा जा सकता है। बच्चों के लिए शुरुआत के 1000 दिन काफी अहम होते हैं। सगर्भा महिला एवं नवजात के पोषण का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए ताकि महिलाओं एवं बच्चों में कुपोषण तथा एनीमिया नहीं हो। इससे पहले स्मृति ईरानी 'स्टेचू आफ यूनिटी' पहुंची जहां उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा के चरणों में पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उन्हें देश का एक महान नेता बताते हुए कहा कि देश की आजादी तथा भारत की एकता में उनका अहम योगदान था।

स्मृति ईरानी के साथ केंद्रीय मंत्री डाक्टर महेंद्र मुजपरा, गुजरात के वन एवं महिला बाल कल्याण मंत्री गणपत सिंह वसावा राज्य मंत्री डाक्टर विभावरीबेन दवे आदि भी उपस्थित थे। स्मृति ईरानी एवं गणपत सिंह वसावा सहित अन्य नेताओं ने केवड़िया में महिला एवं बाल सशक्तिकरण वन में कई औषधि वाले पौधों का रोपण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.