Move to Jagran APP

Gujarat: भाजपा विधायक संगीता पाटिल ने कहा, पुलिस पकड़े तो तो मुझे फोन करें

Gujarat संगीता पाटिल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि कहीं भी पुलिस पकड़े तो उन्हें बताएं कि वो भाजपा के कार्यकर्ता हैं। आप भाजपा के पन्ना प्रमुख हैं इसका उन्हें कार्ड भी बता सकते हैं यदि फिर भी पुलिस आपकी बात नहीं मानती है तो मुझे फोन करें।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 04:19 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 04:19 PM (IST)
Gujarat: भाजपा विधायक संगीता पाटिल ने कहा, पुलिस पकड़े तो तो मुझे फोन करें
संगीता पाटिल ने कहा, पुलिस पकड़े तो बताएं भाजपा कार्यकर्ता हैं। फाइल फोटो

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। Gujarat: गुजरात की भाजपा विधायक संगीता पाटिल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि पुलिस पकड़े तो उन्हें पन्ना प्रमुख होने का कारण बताएं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कार्यकर्ताओं से यह बात कह रही हैं। सूरत से भाजपा विधायक संगीता पाटिल लिंबायत में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। उत्तरायण के पर्व पर आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के इस सम्मेलन में संगीता पाटिल ने एक विवादास्पद बयान दिया है, जो सरकार व भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाता है। संगीता पाटिल ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कहीं भी पुलिस पकड़े तो उन्हें बताएं कि वो भाजपा के कार्यकर्ता हैं। आप भारतीय जनता पार्टी के पन्ना प्रमुख हैं, इसका उन्हें कार्ड भी बता सकते हैं यदि फिर भी पुलिस आपकी बात नहीं मानती है तो मुझे फोन करें।

loksabha election banner

गुजरात सरकार जहां एक ओर राज्य में सुशासन वह सूरज की दुहाई दे रही है, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा विधायक खुलेआम प्रशासन वह सरकार के कामकाज की मजाक बनाते नजर आते हैं। संगीता पाटिल के इस बयान से पुलिस भी पशोपेश में है कि यातायात कानून के तहत उन्हें किसी भी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार है या नहीं। अगर भाजपा का पन्ना प्रमुख होना ही उनके यातायात नियमों का उल्लंघन करके भी बस जाने का लाइसेंस है तो पुलिस आम जनता को कैसे नियम कानून सिखा पाएगी। कोरोना महामारी के दौरान गुजरात सरकार हर दिन शारीरिक दूरी बनाए रखने सैनिटाइजर का उपयोग करने तथा मास्क लगाकर ही सार्वजनिक स्थल पर जाने की अपील कर रही है, वहीं भाजपा नेता व कार्यकर्ता जगह-जगह रैली में सफाई करते हुए कोरोना वायरस की गाइड लाइन का धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। बुधवार को राजकोट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक रैली का आयोजन किया। इससे पहले विवेकानंद जयंती दिवस पर युवा रैली के आयोजन में भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कोरोना की गाइड लाइन का खुला उल्लंघन किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.