विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rahul Gandhi in Dahod: दाहोद में बोले राहुल गांधी- गुजरात ऐसा राज्‍य जहां विरोध के लिए लेनी पड़ती है इजाजत

By Babita KashyapEdited By:
Published: Tue, 10 May 2022 02:27 PM (IST)Updated: Tue, 10 May 2022 02:45 PM (IST)

Rahul Gandhi in Dahod गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly election) को देखते हुए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू ...और पढ़ें

दाहोद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आदिवासी सत्‍याग्रह रैली को संबोधित किया
दाहोद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आदिवासी सत्‍याग्रह रैली को संबोधित किया

दाहोद, जागरण संवाददाता। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दाहोद में आदिवासी सत्याग्रह रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस गुजरात में फिर वही सहकारी अमूल मॉडल लेकर आएगी। वर्तमान सरकार को दो-तीन उद्योगपति चला रहे हैं, जनता की इसमें कोई भागीदारी नहीं है। गुजरात में अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करो तो पुलिस मुकदमा कर देती है युवा नेता जिग्नेश मेवानी ने आंदोलन किया उसके लिए उन्हें 3 माह की सजा सुना दी। गुजरात में पहली बार सुना कि आंदोलन करने के लिए भी सजा दी जाती है। जल जंगल जमीन पर आदिवासियों का हक है कांग्रेस ने अपने शासनकाल में आदिवासियों को यह अधिकार दिए हैं लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही आदिवासियों से उनके संसाधन और जमीन छीनना शुरू कर दिया। भाजपा यह जमीन नदियां अपने उद्योगपति दोस्तों को देना चाहती है। गुजरात में सत्ता में आते कांग्रेस नर्मदा पार तापी लिंक योजना को रद कर देगी।

आदिवासियों को कुछ नहीं मिला

राहुल गांधी ने कहा की गुजरात में जो सड़क, भवन और इमारतें और विकास दिखता है उसमें आदिवासियों का खून पसीना लगा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूल, अस्पताल और कॉलेज निजी समूह के हवाले कर दिए हैं, जहां आप लोग अब नहीं जा सकते। आदिवासियों को इस व्यवस्था में कुछ नहीं मिला कांग्रेस ने राजस्थान में एवं छत्तीसगढ़ में 10 लाख रुपए तक का इलाज, मुफ्त दवा आदि की योजनाएं शुरू की हैं। कांग्रेस गुजरात में सत्ता में आते ही फिर वही सहकारी, अमूल का माडल लाएगी। मोदी जी ने गुजरात में रहकर जो किया वही काम अब देश में कर रहे हैं, बड़ी सरकारी कंपनियां और संसाधन निजी हाथों को सौंप रहे हैं यह सब देश की आम जनता के मालिकी वाले संसाधन हैं।

कोरोना संक्रमितों को नहीं मिला उपचार

कोरोना महामारी के दौरान गुजरात में 300000 लोगों ने दम तोड़ दिया, अस्पताल के बाहर तड़प कर दम तोड़ना पड़ा, उन्हें उपचार नहीं मिला। देश का युवा अब इनके मंसूबों को समझ गया है इसलिए वह विरोध करने लगा है, एक बार फिर गुजरात में जनता का माडल लाना चाहते हैं, जिसमें जनता की भागीदारी हो तथा जनता की आवाज सुनी जा सके। आजकल मीडिया में सब जगह एक ही चेहरा दिखता है, टीवी पर उन्हें ही दिखाया जाता है मीडिया कभी किसान आदिवासी या आम आदमी को नहीं दिखाता है।

यह कोई जनसभा नहीं, आंदोलन सत्याग्रह कि शुरुआत है

राहुल ने कहा कि आज यह कोई जनसभा नहीं है, आंदोलन सत्याग्रह कि शुरुआत है। यूपीए सरकार में जनता के हित के लिए कई काम किए देश को मनरेगा जैसी रोजगार गारंटी योजना दी, प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के सामने मनरेगा का मजाक उड़ाया आज उसी योजना को चला रहे हैं। राहुल ने कहा की देश में आज दो हिंदुस्तान बनाए जा रहे हैं एक अमीरों का दूसरा गरीब आदिवासी व दलितों का। गुजरात में इस माडल को टेस्ट किया गया अब इसे हिंदुस्तान में भी लागू कर दिया। प्रधानमंत्री ने काला धन समाप्त करने के नाम पर एक दिन अचानक नोटबंदी लगाकर लोगों को देश के बैंकों के सामने खड़ा कर दिया। एक दिन जीएसटी लगाकर छोटे व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को मुश्किल में डाल दिया।

कांग्रेस आदिवासियों के लिए कानून बनाएगी- जगदीश ठाकोर

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने देश की एकता एवं भाईचारा के लिए राहुल को भविष्य बताते हुए कहा कि गुजरात के दस लाख आदिवासी परिवारों तक पहुंचा जाएगा। कांग्रेस के स्वयंसेवक गांव-गांव जाकर सविधान सभा, चौपाल एवं खाता परिषद करके आदिवासियों को इंदिरा गांधी संकल्प पत्र सौंपेंगे। कांग्रेस आदिवासियों के लिए कानून बनाएगी तथा फिर से वह अधिकार दिलाएगी जो कभी कांग्रेस की सरकारों ने उन्हें दिए थे।

आदिवासियों को अधिकार नहीं देना चाहती भाजपा- डॉ रघु शर्मा

गुजरात कांग्रेस प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि राजस्थान में आदिवासी को उनका अधिकार दिया गया लेकिन गुजरात में 27 साल से भाजपा सरकार है वह आदिवासियों को उनके अधिकार नहीं देना चाहती है। शिक्षा चिकित्सा रोजगार पानी पर भाजपा सरकार एक शब्द नहीं बोलती है प्रधानमंत्री खुद 20 अप्रैल को दाहोद आए लेकिन आदिवासियों के अधिकारियों के बारे में कोई बात नहीं की कांग्रेस गुजरात में आदिवासियों के अधिकारों के लिए आंदोलन करेगी और संघर्ष के लिए मैदान में उतरेंगी। संविधान सभा चौपाल के माध्यम से आदिवासी युवा व समाज को जागरूक करेंगे। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी से लेकर अब राहुल गांधी सभी ने गरीब , कमजोर व आदिवासी के हक के लिए काम किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।