Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका गांधी को मिल सकती है गुजरात में चुनाव प्रचार की जिम्‍मेदारी, गरबा में भी कर सकती हैं शिरकत

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Mon, 19 Sep 2022 01:37 PM (IST)

    गुजरात कांग्रेस (Gujarat Congress) राज्‍य में विधानसभा चुनाव को देखते हुए नवरात्रि (Navratri) में प्रियंका गांधी (Priyaka Gandhi ) को चुनाव प्रचार की कमान सौंप सकती है। वडोदरा से प्रदेश कांग्रेस प्रियंका गांधी को चुनाव प्रचार की शुरुआत कराएगी। यहां वे गरबा (Garba) में भी शिरकत कर सकती हैं।

    Hero Image
    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुजरात के दौरे पर जा सकती हैं।

    अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। Gujarat Politics: नवरात्रि (Navratri 2022) के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) गुजरात के दौरे (Gujarat Visit) पर जा सकती हैं। वडोदरा (Vadodara) में प्रियंका के लिए रोड शो और आणंद में एक जनसभा की योजना तैयार की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस (Congress) नेता और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत जोड़ी यात्रा निकाल रहे हैं और राहुल के लिए गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections 2022) के दौरान राज्य में लगातार प्रचार करना संभव नहीं है, ऐसे में कांग्रेस स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी को राज्य विधानसभा चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

    प्रियंका गांधी गरबा में भी कर सकती हैं शिरकत  

    गुजरात कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि कि राज्‍य के आलाकमान गुजरात विधानसभा के चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी को उतारने की योजना तैयार की जा रही है। आने वाले दिनों में गुजरात में विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक महोत्सव गरबा का आयोजन होगा जिसमें प्रियंका गांधी भी शिरकत कर सकती है।

    वडोदरा से प्रदेश कांग्रेस प्रियंका गांधी को चुनाव प्रचार की शुरुआत कराएगी। इस दौरान प्रियंका गांधी वडोदरा में रोड शो करेंगी जबकि मध्य गुजरात के ही दूसरे शहर आनंद में उनकी जनसभा आयोजित होगी।

    राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में व्‍यस्‍त 

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान बीच-बीच में अपनी यात्रा छोड़कर गुजरात आएंगे लेकिन भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त रहने की वजह से वह चुनाव प्रचार की कमान नहीं संभाल पाएंगे। गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा गुजरात से नहीं गुजरेगी इसलिए राहुल गांधी को यात्रा को बीच में रोककर गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए आना पड़ेगा।

    कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज सांसद जयराम रमेश की माने हैं तो भारत जोड़ो यात्रा चुनाव से पहले गुजरात नहीं पहुंच सकती थी भले उसे कन्याकुमारी के बजाय कश्मीर से शुरू किया जाता। जयराम रमेश यह भी बताने से नहीं चूके थी गुजरात के पोरबंदर से अरुणाचल प्रदेश के भगवान परशुराम कुंड तक एक दूसरी भारत जोड़ो यात्रा भी निकाली जा सकती है।

    गौरतलब है कि साल के अंत तक गुजरात विधानसभा का चुनाव होना है तथा भाजपा (BJP), कांग्रेस (Congress) एवं आम आदमी पार्टी (AAP) में त्रिकोणीय मुकाबला होने की आशंका जतायी जा रही है। प्रियंका गांधी गुजरात में कई चुनावी रैलियों में भाग ले चुकी है।

    इस बार सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) एवं राहुल गांधी के चुनाव प्रचार में आने की कम संभावनाओं के चलते चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी के कंधे पर आ सकती है। बता दें कि पिछले सालों में हुए विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के दौरान कई रैलियों में वे सोनिया गांधी के साथ हुई आई थी।

    यह भी पढ़ें-

    Mumbai: इमारत का हिस्‍सा ढहने से सदमे में शख्‍स की मौत, घर में जश्‍न की चल रही थी तैयारियां

    Mumbai Rains: मुंबईवासियों को मिल सकती है बारिश से राहत, IMD ने जारी किया ग्रीन अलर्ट