Move to Jagran APP

President In Jamnagar: राष्ट्रपति ने कहा, भारतीय नौसेना निरंतर और सशक्त बन रही

Gujarat गुजरात में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने जामनगर में आइएनएस वलसुरा को प्रेसिडेंट कलर से नवाजा। यह अवार्ड किसी सैन्य यूनिट को अद्वितीय योगदान के लिए दिया जाता है। नौसेना पिछले कुछ वर्षों में युद्ध के लिए तैयार विश्वसनीय और एकजुट बल के रूप में उभरी है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 25 Mar 2022 03:36 PM (IST)Updated: Fri, 25 Mar 2022 03:36 PM (IST)
President In Jamnagar: राष्ट्रपति ने कहा, भारतीय नौसेना निरंतर और सशक्त बन रही
गुजरात के जामनगर में राष्ट्रपति ने कहा, भारतीय नौसेना निरंतर और सशक्त बन रही। फोटो एएनआइ।

जामनगर, प्रेट्र। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने शुक्रवार को गुजरात में कहा कि भारतीय नौसेना मिशन की विस्तृत श्रृंखला को पूरा करने के लिए अपनी ताकत लगातार बढ़ा रही है। राष्ट्रपति ने जामनगर में आइएनएस वलसुरा को प्रेसिडेंट कलर से सम्मानित किया। एक अधिकारी ने कहा कि प्रेसिडेंट कलर सैन्य इकाई को शांति और युद्ध दोनों में राष्ट्र को दी गई असाधारण सेवा के सम्मान में दिया जाता है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय नौसेना समुद्री क्षेत्र में हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा कर रही है। नौसेना पिछले कुछ वर्षों में युद्ध के लिए तैयार विश्वसनीय और एकजुट बल के रूप में उभरी है और हिंद महासागर क्षेत्र में एक पसंदीदा सुरक्षा भागीदार है।

loksabha election banner

राष्ट्रपति जो सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर भी हैं, ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि भारतीय नौसेना लगातार हमारे राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा के लिए संकल्प और दृढ़ता के साथ विकसित हुई है। उन्होंने कहा कि नौसेना विभिन्न लक्ष्यों को हासिल करने के लिए लगातार अपनी ताकत बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना लंबी अवधि की संभावित योजनाओं को ध्यान में रखते हुए और मिशन के विस्तार की सीमा को पूरा करने की दिशा में लगातार अपनी ताकत बढ़ा रही है। इस अवसर पर औपचारिक परेड आयोजित की गई और राष्ट्रपति को 150 पुरुष गार्ड आफ आनर प्रदान किया गया।

भारतीय नौसेना पोत (आइएनएस) के लिए 1942 में स्थापित वलसुरा नौसेना का एक प्रमुख प्रशिक्षण प्रतिष्ठान है। इसे भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल और मित्र देशों के अधिकारियों और नाविकों को इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, हथियार प्रणालियों और सूचना प्रौद्योगिकी में प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रपति ने कहा कि मैं भारतीय नौसेना और आइएनएस वलसुरा के अधिकारियों और नाविकों को बधाई देता हूं। राष्ट्रपति ने 2001 के कच्छ भूकंप और हाल ही में गुजरात में आई बाढ़ के दौरान आइएनएस वलसुरा द्वारा प्रदान की गई सेवाओं के लिए भी प्रशंसा की। जामनगर शहर के बारे में राष्ट्रपति ने सामरिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जामनगर का खूबसूरत शहर एक महत्वपूर्ण औद्योगिक के साथ-साथ आर्थिक केंद्र भी है। जामंगर में सशस्त्र बलों के सभी विंग हैं - थल सेना, नौसेना और वायु सेना - जो इसके रणनीतिक महत्व को रेखांकित करता है। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने पिछले महीने विशाखापत्तनम में बेड़े की समीक्षा में भाग लिया था। बेड़े की समीक्षा ने भारत की समुद्री शक्ति का प्रदर्शन किया। सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर के रूप में यह मेरे लिए बहुत गर्व का क्षण था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.