Move to Jagran APP

पूनम महाजन भी हो चुकी हैं शारीरिक उत्पीड़न का शिकार

भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दावा किया कि भारत में शायद ही कोई ऐसी महिला होगी जो पुरुषों के भद्दे मजाक या गलत तरीके से छूने की शिकार न हुई हो

By Babita KashyapEdited By: Published: Tue, 03 Oct 2017 10:35 AM (IST)Updated: Wed, 04 Oct 2017 02:35 PM (IST)
पूनम महाजन भी हो चुकी हैं शारीरिक उत्पीड़न का शिकार
पूनम महाजन भी हो चुकी हैं शारीरिक उत्पीड़न का शिकार

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। भाजपा सांसद पूनम महाजन भी शारीरिक उत्पीडऩ का शिकार हो चुकी हैं। लोकल ट्रेन में यात्रा के दौरान उनको यह दंश झेलना पड़ा है। शायद यही वजह रही होगी कि भारतीय प्रबंध संस्थान (आइआइएम) अहमदाबाद में चल रहे रेड ब्रिक्स समिट में भाग लेनी आईं भाजपा सांसद ने यहां मौजूद लड़कियों से आह्वान किया कि जब भी उनका कोई उत्पीडऩ करे वे बिना सोचेविचारे उसको थप्पड़ रसीद कर दें।

loksabha election banner

भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन ने बताया, 'देश में शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसे शारीरिक  उत्पीडऩ का शिकार न होना पड़ा हो। रेल, बस और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को गलत तरीके से छुआ जाता है। जब मैं लोकल ट्रेन में सफर करती थी, तब मेरे साथ भी ऐसा हुआ।भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने बताया कि जब उनके पास कार नहीं थी तो वह मुंबई में पढऩे जाते समय वर्सोवा से वर्ली तक लोकल ट्रेन में सफर करती थी। तब कई बार शारीरिक उत्पीडऩ का शिकार हुईं।'

भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दावा किया कि इस दुनिया खासकर भारत में शायद ही कोई ऐसी महिला होगी जो पुरुषों के भद्दे मजाक या गलत तरीके से छूने की शिकार न हुई हो। पूनम महाजन सुंदरता के मायने में खुद को अनफिट महसूस करती हैं। यह बात स्वीकारते हुए कहा कि लोगों की नजरें भी इसका अहसास करा देती थीं। 

राजनीति में महिलाओं की डगर कठिन बताते हुए पूनम महाजन ने कहा, हमारे समाज में महिलाओं की तुलना देवियों से की जाती है। महिलाओं को सम्मान देने के मामले में हम अमेरिका से आगे हैं। अमेरिका महिला राष्ट्रपति के लिए अब तक तरस रहा है, जबकि भारत में महिलाओं ने राष्ट्रपति, पीएम, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, सीएम, तथा मंत्री बनकर समाज के बंधनों को तोड़ा है। 

यह भी पढ़ें: अमित शाह बोले, गुजराती चश्मा पहनें राहुल गांधी तब दिखेगा विकास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.