विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM मोदी की रैली को लेकर गजब का क्रेज, 1 घंटे में ही ऑनलाइन बिके सारे टिकट

Published: Mon, 07 Sep 2026 09:31 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वडोदरा जनसभा के लिए 'बुक माई शो' से मुफ्त टिकट बुक किए गए, जो एक घंटे में ही खत्म हो गए।

वडोदरा में पीएम मोदी की जनसभा के टिकट एक घंटे में बुक

वडोदरा में पीएम मोदी की जनसभा के टिकट एक घंटे में बुक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंगलवार को वडोदरा में होने वाली जनसभा और उद्घाटन समारोह के टिकट पहली बार 'बुक माई शो' से मुफ्त में बुक किए गए।

इसमें शामिल होने के लिए लोगों में इस कदर उत्साह नजर आया कि एक घंटे में ही सारे टिकट बुक हो गए। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में 35 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

पीएम की जनसभा के टिकट एक घंटे में बुक

वडोदरा महानगर पालिका ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए पहली बार एक निजी डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग करते हुए लोगों का रजिस्ट्रेशन आनलाइन कराया। 'बुक माई शो' पर केवल एक घंटे में ही इस कार्यक्रम के टिकट बुक हो गए।

42 हजार आवेदक अभी प्रतीक्षारत हैं। समारोह का प्रबंधन पूरी तरह डिजिटल रखा गया है। रजिस्टेशन के साथ 'बुक माई शो' ने एक टिकट जारी किया है। साथ ही प्रवेश के दौरान प्रमाणीकरण के लिए एक क्यूआर कोड जारी किया गया है।

35 हजार करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन

गुजरात भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि एमएस यूनिवर्सिटी स्टेडियम की क्षमता 8-9 हजार की है। प्रधानमंत्री मोदी रैंप पर चलकर युवाओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही डॉ., इंजीनियर, वकील, सीए और व्यवसायियों से चर्चा करेंगे।

इस कार्यक्रम के जरिये जेन-जी को आकर्षित करने का भी प्रयास किया जाएगा। इससे पहले 2013 में हैदराबाद में मोदी का एक कार्यक्रम हुआ था, जिसमें प्रशंसक पांच रुपये का टिकट खरीदकर शामिल हुए थे। यह राशि उत्तरांखड बाढ़ पीड़ितों को दी गई थी।