विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30 अक्टूबर को मनाया जाएगा पीएम किसान उत्सव दिवस, सम्मान निधि की 24वीं किस्त होगी जारी

Published: Wed, 28 Oct 2026 08:16 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को बनासकांठा के भीलड़ी में 'पीएम किसान उत्सव दिवस' मनाएंगे। इस अवसर पर 'प्रधानमंत्री किसान ...और पढ़ें

पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त करेंगे जारी

पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त करेंगे जारी

HighLights

  1. प्रधानमंत्री मोदी 30 अक्टूबर को भीलड़ी में उत्सव मनाएंगे।

  2. किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी होगी।

  3. बनास डेयरी विस्तार व बायोगैस प्लांट का लोकार्पण।

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। राज्य सरकार के प्रवक्ता जीतू वाघाणी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 30 अक्टूबर को बनासकांठा के भीलड़ी में राष्ट्रीय स्तर का 'पीएम किसान उत्सव दिवस' मनाया जाएगा। वाघाणी ने भीलड़ी में जनसभा तैयारियों की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री भीलड़ी से 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' की 24वीं किस्त जारी करेंगे। देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता मिलेगी। गुजरात के 52.33 लाख से अधिक किसान परिवारों को 1,051 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्राप्त होगी। साथ ही प्रधानमंत्री बनास डेयरी के नए पोटैटो एक्सपेंशन का लोकार्पण करेंगे तथा थराद और राधनपुर में 2 नए कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का भूमिपूजन करेंगे।

यह भी पढ़ें- अहमदाबाद के स्कूलों और मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरातफरी