विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अहमदाबाद के स्कूलों और मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरातफरी

Published: Tue, 27 Oct 2026 10:54 PM (IST)

अहमदाबाद में कई निजी स्कूलों और मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।

अहमदाबाद के स्कूलों और मेयर कार्यालय को धमकी भरे ईमेल मिले।

अहमदाबाद के स्कूलों और मेयर कार्यालय को धमकी भरे ईमेल मिले।

HighLights

  1. अहमदाबाद के स्कूलों और मेयर कार्यालय को धमकी भरे ईमेल मिले।

  2. धमकी देने वाले ने खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी से बताया।

  3. पुलिस जांच में सभी धमकियां झूठी पाई गईं, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में मंगलवार को कई प्राइवेट स्कूलों और मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले।

इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और सभी धमकियों को अफवाह करार दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, सुबह आनंद निकेतन, नारायण गुरु स्कूल (सैटेलाइट), माउंट कार्मेल हाई स्कूल और सेंट कबीर स्कूल (नवरंगपुरा) सहित कई शिक्षण संस्थानों को ईमेल भेजे गए। इनमें दोपहर तक परिसर में विस्फोट करने की धमकी दी गई थी।

ईमेल भेजने वाले ने खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ से जुड़ा बताते हुए 21 नवंबर को गायक दिलजीत दोसांझ के संगीत कार्यक्रम के दौरान नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भी विस्फोट करने की धमकी दी।

पुलिस उपायुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डाग स्क्वाड ने व्यापक तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। वहीं, मेयर हितेश बारोट के कार्यालय को भी मंगलवार दोपहर धमकी मिली।

एहतियातन परिसर खाली कराया गया और जांच की गई। पुलिस उपायुक्त भरतकुमार राठौड़ ने बताया कि कार्यालय को मिली धमकी भी फर्जी थी।