विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: सरदार पटेल जयंती पर PM मोदी करेंगे नर्मदा की महाआरती, एकता परेड में लेंगे भाग

Published: Thu, 29 Oct 2026 07:49 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार पटेल की जयंती पर केवडिया में नर्मदा महाआरती और एकता परेड में शामिल होंगे।

केवडिया कॉलोनी एकता नगर में नर्मदा नदी पर शुरु किया गया एकता क्रूज (फोटो साभार सूचना विभाग गुजरात)

केवडिया कॉलोनी एकता नगर में नर्मदा नदी पर शुरु किया गया एकता क्रूज (फोटो साभार सूचना विभाग गुजरात)

HighLights

  1. पीएम मोदी शूलपाणेश्वर नर्मदा घाट पर महाआरती में होंगे शामिल।

  2. सरदार पटेल की जयंती पर आनंदमठ नाटक और भव्य परेड।

  3. एकता नगर में भारत पर्व 2026 और एकता क्रूज का आकर्षण।

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम को एकता नगर केवडिया कॉलोनी स्‍टेच्‍यू ऑफ युनिटी के पास नर्मदा नदी किनारे 15 करोड़ की लागत से बने शूलपाणेश्‍वर नर्मदा घाट पर महाआरती में शामिल होंगे। लाल पत्‍थरों, सुंदर भित्‍ती चित्र व शिल्‍पकला के जरिए घाट का सौंदर्यकरण किया गया है।

आनंदमठ का होगा भव्‍य मंचन

सरदार वललभ भाई पटेल की 151वीं जयंती की पूर्व संध्‍या को एकतानगर में आनंदमठ नाटक का मंचन में प्रधानमंत्री मोदी उपस्थित रहेंगे। 300 कलाकार 90 मिनट का यह नाटक प्रस्‍तुत करेंगे।

वंदे मातरम, लेखक एवं कवि बंकिम चंद्र चटोपाध्‍याय की ऐतिहासिक क्रति आनंदमठ का ही एक हिस्‍सा है। वर्ष 1952 में हेमेन गुप्‍ता के निर्देशन में आनंदमठ पर पिफल्‍म का निर्माण हुआ था जिसमें कलाकार प्रथ्‍वीराज कपूर ने अभिनय किया था। कार्यक्रम में लेखक बंकिम चंद्र के परिजन भी उपस्थित रहेंगे।

राष्‍ट्रीय एकता दिवस, 31 अक्‍टूबर को होगी भव्‍य परेड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को केवडिया कॉलोनी में लौहपुरुष सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह मोदी, सरदार पटेल की प्रतिमा स्‍टेच्‍यू ऑफ युनिटी पर पुष्‍पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद यहां भव्‍य परेड का आयोजन होगा।

1 से 15 नवंबर तक भारत पर्व 2026 मनाया जाएगा। इसमें देश के सभी राज्‍यों के करीब 5 हजार लोक कलाकार व लोक गायक एक भारत श्रेष्‍ठ भारत की संस्‍क्रति की झलक प्रस्‍तुत करेंगे।

यह महोत्‍सव भारत सरकार के पर्यटन व ग्रह मंत्रालय के संयुक्‍त प्रयास से आयोजित होगा। यह देश की सांस्‍क्रतिक विरासत तथा विविधता में एकता की झांकी को पेश करेगा। इसमें हस्‍तकला बाजार, विविध राज्‍यों के व्‍यंजन, नर्मदा क्रूज, वैली ऑफ फ्लावर्स, एवं जंगल सफारी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होंगे।

600 यात्रियों की क्षमता वाला एकता क्रूज

केवडिया एकता नगर में नर्मदा नदी पर शुरु किया गया एकता क्रूज खास आकर्षण का केंद्र बन रहा है। 600 पर्यटकों की बैठक क्षमता वाले इस क्रूज के जरिए पर्यटक यहां रिवर क्रूज का आनंद ले सकेंगे।

16 करोड रु की लागत से बने इस क्रूज को आधुनिक सुरक्षा तकनीक से सुसज्‍ज किया गया है। यहां केटरिंग, डायनिंग के साथ विविध उत्‍सव, इवेंट व पार्टी का आयोजन भी किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- गुजरात: चुनाव में चर्चा कम, पर चंदा जुटाने में दिखाया दम... 5 सालों में छोटे दलों को मिले ₹9000 करोड़