विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात की सियासत में हलचल तेज, पीएम मोदी की देर रात बैठक के बाद मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावना

By Shatrughna SharmaEdited By: Shubham Tiwari
Published: Sat, 14 Nov 2026 07:41 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात यात्रा ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने देर रात सरकार और संगठन ...और पढ़ें

पीएम मोदी की देर रात बैठक के बाद मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावना (फोटो- PTI)

पीएम मोदी की देर रात बैठक के बाद मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावना (फोटो- PTI)

HighLights

  1. पीएम मोदी ने गुजरात में देर रात समीक्षा बैठक की।

  2. सरकार और संगठन के कामकाज पर अपडेट लिया गया।

  3. आगामी विधानसभा चुनाव रणनीति पर गहन चर्चा हुई।

शत्रुघ्‍न शर्मा, अहमदाबाद। गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजधानी गांधीनगर की यात्रा ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को तेज कर दिया है। राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ कुछ अधिकारियों पर गाज गिरने की आशंका है।

लोक भवन में हुई बैठक में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, राज्य के पूर्व मंत्री , विधायक आदि भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर पूर्व सांसद, पूर्व मंत्रियों का अगवानी करने पहुंचना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार रात्रि अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे, शनिवार सुबह उनका उत्तर गुजरात स्थित अंबाजी मंदिर जाने का कार्यक्रम था लेकिन उसे निरस्त कर दिया गया। विधानसभा अध्‍यक्ष शंकरभाई चौधरी ने बताया कि मंदिर पर श्रद्धालुओं पीएम की सुरक्षा व्‍यवस्‍था के चलते परेशानी ना हो इसलिए प्रधानमंत्री ने यह दौरा रद कर दिया।

प्रधानमंत्री ने लोक भवन में देर रात्रि बैठक का आयोजन, इसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, संगठन महामंत्री रत्‍नाकर, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, पूर्व मंत्री एवं कई वरिष्ठ विधायक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक की। सरकार व संगठन का अपडेट लिया तथा आगामी विधानसभा की चुनावी रणनीति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने यहां संस्‍कार धाम ट्रस्‍ट के सदस्‍यों के साथ भी बैठक की।

इस बैठक को लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई लेकिन चर्चा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इसमें सरकार व संगठन से अपडेट लिया गया। प्रदेश में सत्ताधारी दल भाजपा, प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई ।

इससे पहले एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के स्वागत में भाजपा के पूर्व सांसद हरिन पाठक, पूर्व विधायक प्रदीप परमार, गीता बेन पटेल, भरत बारोट, जगरूप सिंह राजपूत, अरविंद पटेल आदि नेता भी उपस्थित रहे। पार्टी के इन वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति भी खास चर्चा का विषय बनी है।

लंबे समय से यह नेता पार्टी और सरकार के मंच पर कहीं नजर नहीं आए लेकिन प्रधानमंत्री के आगमन पर अचानक उनका एयरपोर्ट पर पहुंचना एक अलग ही संदेश देता है।

प्रधानमंत्री मोदी 19 नवंबर को जामनगर में वायु सेवा के सहायता सेतु कार्यक्रम में उपस्थित होंगे इससे पहले वह सरकार प्रशासन व भाजपा की चुनावी आयोजन की समीक्षा कर लेना चाहते हैं। ‌

बताया जा रहा है कि मोदी ने 30- 31 अक्‍टूबर की गुजरात यात्रा के दौरान सरकार के कुछ उच्च अधिकारियों से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लेकर रिपोर्ट मांगी थी अधिकारियों की ओर से प्रधानमंत्री को केंद्र व राज्‍य सरकार की विविध परियोजनाओं पर चल रहे कामकाज की जानकारी दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।