'भारत विरोधी ताकतों को समर्थन दे रहा विपक्ष', INDI गठबंधन पर पीएम मोदी का प्रहार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विपक्ष देश के विकास में बाधा डाल रहा है और भारत विरोधी ताकतों का समर्थन कर रहा है।

INDI गठबंधन पर पीएम मोदी का प्रहार। (X- @BJP4India)
HighLights
पीएम मोदी ने एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया।
विपक्ष पर देश विरोधी ताकतों को समर्थन का आरोप लगाया।
भारत ने वैश्विक ऊर्जा संकट का सफलतापूर्वक सामना किया।
राज्य ब्यूरो, केवडिया। राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरदार पटेल, डॉ भीमराव अंबेडकर आदि महान लोगों ने संविधान में सत्ता पक्ष व विपक्ष की एक व्यवस्था बनाई। लोकतंत्र में विरोध पक्ष का दायित्व सरकार की नीतियों का विरोध करना होता है लेकिन विपक्ष ने कर्तव्य त्यागकर अवरोध को ही अपनी राजनीति बना ली।
देश विरोधी ताकतें भारत के विभाजन की साजिश रच रही हैं और देश के लोगों को आपस में लड़ाना चाहती है। देश के लोगों को इससे सतर्क रहते हुए इनसे निपटना होगा।
प्रधानमंत्री मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एवं उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने शनिवार शाम को नर्मदा जिले के केवडिया में लौहपुरुष सरदार पटेल की 151 वीं जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समरोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष को संविधान व लोकतंत्र की परंपराओं की याद दिलाते हुए कहा कि विपक्ष की जिम्मेदारी सरकार की नीतियों का विरोध करना है विकास में अवरोधक बनना नहीं।
राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ हाथ विपक्ष का हाथ- पीएम मोदी
उन्होंने नाम लिए बिना परोक्ष रूप से विपक्ष पर राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ हाथ मिलाने व देश के लोगों को गुमराह कर आपस में लड़ाने के प्रयास का भी आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल, डॉ अंबेडकर आदि देश निर्माताओं ने संविधान में सरकार व विपक्ष की जिम्मेदारी को परिभाषित किया है लेकिन विपक्ष आजकल विकास में अवरोधक बनने को ही अपनी राजनीति समझ रहा है।
विपक्ष ने संविधान की मर्यादा को तार तार करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। ध्यान रहे कि कांग्रेस व INDI गठबंधन ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर विरोध प्रदर्शन रखा है। दिल्ली के व्यापारी दीपावली पर्व से पहले इस प्रदर्शन को टालने के आग्रह के बीच विपक्ष, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहा है।
सोशल मीडिया को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर अफवाहें फैलाई जा रही- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने इशारे-इशारे में ही विरोधियों को चेताया कि देश के विभाजन की साजिश में लगी ताकतें देश की संतान को ही आपस में लड़ाने का प्रयास कर रही है। एक दशक की हताशा के बाद अब वो खुलकर सामने आ गये हैं। गुप्त रूप से कौन किससे मिल रहा है, भारत विरोधी कौन इनको मदद कर रहा है। देश के लोगों को इनके खिलाफ एकजुट होना होगा।
सोशल मीडिया को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर अफवाहें फैलाई जा रही है। देश की छवि को खराब किया जा रहा है। देश को अब इनसे निपटना होगा।
देश से नक्सलवादियों का अंत हो गया है लेकिन इन दिमागी नक्सल का खतरा अभी टला नहीं है। इनसे सतर्क रहना होगा। मोदी ने कहा कि इनसे मुकाबला होगा, अब यह रुकने वाला नहीं है। हमारा लक्ष्य विकसित भारत है, वर्ष 2047 तक एक भारत- श्रेष्ठ भारत के लक्ष्य के साथ सशक्त व सम्रद्ध भारत बनाना है।
सरदार पटेल ने देश को एकसूत्र में बांधने का काम किया- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकसूत्र में बांधने का काम किया, स्वतंत्रता एक यात्रा थी जिससे हमें स्वयं देश के भविष्य के निर्माण करने का मौका मिला। गणतंत्र से सही दिशा मिली तथा संविधान ने हमारा मार्गदर्शन किया। सरदार पटेल के बिना भारत के स्वरूप की कल्पना मुश्किल थी। हिमालय से हिंद महासागर तक सरदार ने भारत को सुरक्षित व एक बनाया।
सरदार ने भारत को भूगोल से ही नहीं भावना से भी एकसूत्र में पिरोया- पीएम मोदी
सरदार ने भारत को भूगोल से ही नहीं भावना से भी एकसूत्र में पिरोया। मोदी ने सोमनाथ, काशी विश्वनाथ, अयोध्या राममंदिर का उल्लेख करते हुए कहा कि सोमनाथ के जिर्णाद्धार से सरदार ने हमें जो राह दिखाई उसी पर हम आगे बढ रहे हैं। देश के कई राज्यों में पहले हिंसा और नक्सलवाद के कारण खून बहता था लेकिन आज वहां शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के चलते आगे बढने के अवसर खुले हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नक्सवाद से पीड़ित परिवारों के सदस्य एकता पर्व में अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन सभी के बेहतर भविष्य की कामना करते हैं और जिन जवानों ने इन क्षैत्र में रहकर बलिदान देकर भी देश की सेवा की उनको भी श्रद्धा पूर्वक यादि किया गया।
प्रधानमंत्री ने 50 करोड़ लोगों के गरीबी रेखा से ऊपर आने का जिक्र करते हुए कहा कि देश के करोड़ों लोगों का पक्का घर मिला, करोड़ो के घर टॉयलेट बने, करोड़ों माता व बहनों का जीवन अब धुआं मुक्त हुआ तथा देश के एक सौ करोड़ लोगों को जीवन की सुरक्षा का बीमा मिला।
पीएम मोदी ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित केवडिया, एकता नगर में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के सानिध्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। इससे पहले उन्होंने यहां पर मौजूद सभी लोगों को देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई। इस दौरान भव्य एकता परेड का भी आयोजन किया गया।
इसमें देश के विकास, सम्रद्धि से जुडी विविध परियोजनाओं की थीम पर रथ व स्टेच्यू बनाकर झांकी निकाली गई। इसमें आणंद बनासकांठा की टीम ने सहकार से सम्रद्धि का संदेश देते हुए प्रदर्शन किया।
वडोदरा की टीम ने वंदे शक्ति के माध्यम से आधुनिक तकनीक व शक्ति का संदेश दिया। एकता परेड में भारतीय सेना के जवानों ने शौर्य का प्रदर्शन किया वहीं अलग अलग राज्यों से आए कलाकारों ने अपने अपने प्रदेशों की लोककला व संस्कृति को दर्शाया।
इससे पहले उन्होंने विविध विकास कार्यों का लोकार्पण किया तथा रेन फोरेस्ट व व्रक्ष वाटिका में भ्रमण किया तथा यहां के प्राकृतिक को देखा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमख्यमंत्री हर्ष संघवी भी उनके साथ उपस्थित रहे।
संघवी ने इसके बाद एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर में रेन फॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा किया और वनस्पतियों की समृद्ध विविधता तथा शांत प्राकृतिक परिवेश को देखा। ये अनोखे हरित स्थल हमारी पारिस्थितिक विरासत को संरक्षित करने के महत्व को दर्शाते हैं, साथ ही ऐसे अनुभव प्रदान करते हैं जो लोगों को प्रकृति के करीब लाते हैं। एकता नगर के हृदय में प्रकृति, स्थिरता और पर्यावरण चेतना का एक सुंदर संगम।
भव्य 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के मनोरम दृश्यों का आनंद लीजिए। हरियाली और प्रकृति की सुंदरता में खो जाइए। स्काईवॉक एक विशेष आकर्षण है, जो एक अनोखा अनुभव प्रदान करता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।