विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री ने शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का लिया आशीर्वाद, 20 मिनट तक चली मुलाकात

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Sun, 25 Feb 2024 07:05 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे। इस दौरान उन्होंने द्वारका में शंकराचार्य मठ शारदापीठ में ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री ने शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का लिया आशीर्वाद।
प्रधानमंत्री ने शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का लिया आशीर्वाद।

एएनआई, द्वारका। PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे। इस दौरान उन्होंने द्वारका में शंकराचार्य मठ शारदापीठ में द्वारका शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती के साथ अकेले 20 मिनट बिताए।

पीएम मोदी ने आदि शंकराचार्य को किया याद

पीएम मोदी ने मुलाकात के बाद स्वामी सदानंद सरस्वती जी के साथ कुछ तस्वीर भी साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा- द्वारका में स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज श्री से मिलना अद्भुत रहा। लोगों में आध्यात्मिक जागृति को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों पर हम सभी को गर्व है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने आदि शंकराचार्य जी की महानता को भी याद किया, जिनके आदर्श आज भी प्रेरणा देते हैं।

समुद्ग के गहरे पानी में डुबकी लगाई

मालूम हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi went underwater) ने गुजरात के द्वारका (Dwarka) में समुद्ग के गहरे पानी में डुबकी लगाई। पानी के अंदर जाकर पीएम मोदी ने उस स्थान पर प्रार्थना की, जहां जलमग्न द्वारका शहर मौजूद है। इस धार्मिक डुबकी के बाद पीएम मोदी ने एक ट्वीट में अपने अनुभव को देशवासियों से साझा किया।

उन्होंने कहा कि पानी में डूबी द्वारका नगरी में प्रार्थना करना एक बहुत ही दिव्य अनुभव था। मुझे आध्यात्मिक भव्यता और शाश्वत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ। भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें।' बता दें कि पीएम मोदी की जलमग्न शहर की यात्रा को समुद्री पर्यटन को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।