आनंदीबेन के सीएम पद छोड़ने का समाज को दुख, पुत्री अनार पटेल बोलीं- परिवार को कोई मलाल नहीं
पाटीदार नेता दिनेश बामणिया ने पाटीदार आंदोलन के कारण आनंदीबेन पटेल के सीएम पद छोड़ने पर दुख जताया। इस पर ...और पढ़ें

पाटीदार मुख्यमंत्री को खोने पर समाज ने जताया दुख (फाइल फोटो- जागरण)
शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद। गुजरात में चुनावी बिसात से पहले कई समाज जातिगत समीकरणों के जोड तोड में लगे हैं वहीं पाटीदार समाज के एक अहम संस्थान खोडलधाम के ट्रस्टी एवं पाटीदार आंदोलन के नेता दिनेश बामणिया ने पाटीदार आंदोलन के कारण तत्कालीन पाटीदार मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के पद से हटाए जाने पर दुख जताया है।
बाद में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनीं आनंदीबेन पटेल की पुत्री अनार पटेल इस समारोह में मौजूद थीं, उन्होंने तुरंत कहा कि परिवार को मुख्यमंत्री पद खोने का कोई दुख नहीं है, आंदोलन के दौरान उनका परिवार मानता था कि यह वक्त समाज की सेवा करने का है।
पाटीदार समाज के प्रमुख संस्थान खोडलधाम ट्रस्ट की अध्यक्ष अनार पटेल की मौजूदगी में समाज का एक कार्यक्रम थी उसी दौरान ट्रस्टी दिनेश बामणिया ने पाटीदार आरक्षण आंदोलन को याद करते हुए कहा कि आंदोलन से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को आरक्षण, शिक्षा संस्थानों में प्रवेश तथा नौकरियां मिली लेकिन उस आंदोलन के कारण गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर आसीन एक पाटीदार महिला को अपना पद छोडना पडा था।
पाटीदार समाज को इसका दुख है तथा वह प्रायश्चित भी करता है। बामणिया ने आगे कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर वर्तमान में भी एक पाटीदार आसीन हैं और अब उनके सामने ऐसी कोई समस्या नहीं आए समाज को यह ध्यान रखना पडेगा।
आनंदीबेन की पुत्री अनार पटेल जो वर्तमान में खोडलधाम ट्रस्ट की अध्यक्ष हैं वो इस समारोह में मौजूद थीं, उनहोंने उसी वक्त मंच पर आकर कहा कि उनके परिवार को मुख्यमंत्री पद खोने का कोई दुख नहीं है।
आंदोलन के दौरान परिवार का यही मानना था कि विविध समाज के सेवा करते आ रहे हैं लेकिन यह समाज की सेवा करने का मौका है। अनार ने कहा कि पाटीदार समाज को बीती बात को याद करके कोई दुख व प्रायश्चित करने की जरूरत नहीं है।
दरअसल, द्वारिका से भाजपा विधायक पबुभा माणेक ने कोली पटेल समाज के एक सम्मेलन में कहा था कि कोली पटेल समाज गुजरात में दूसरा सबसे बडा समाज है तथा अब मुख्यमंत्री का इस समाज के नेता को मिलना चाहिए।
उनके इस बयान के बाद से गुजरात के राजनीतिक हलकों में खासी चर्चा है। विविध समाज के नेताओं ने भी राजनीतिक जोड तोड की बातें शुरु कर दी है। दरअसल गुजरात के दो मंत्री कुंवरजी बावलिया व मंत्री परसोत्तम सोलंकी में कोली पटेल समाज में वर्चस्व को लेकर खींचतान चल रही है, पबुभा ने उसी संदर्भ में अपनी बात रखी थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।