Gujarat Coronavirus: गुजरात में कोरोना वायरस से एक की मौत, पिछले 12 घंटो में कोरोना पॉजिटिव का एक भी मामला नहीं
गुजरात में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई है। श्रीलंका से वड़ोदर आये 55 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना पोजिटीव के बाद उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।
अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई है। श्रीलंका से वड़ोदर आये 55 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव के बाद उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार उसकी मौत हो गई है। गुजरात में इसके साथ कोरोना वायरस से 7 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात यह है कि राज्य में पिछले 12 घंटो के दौरान कोरोना वायरस का एक भी पॉजिटिव केस नहीं दर्ज नहीं हुआ है। बीते दिन कुल 87 पॉजिटिव मामले दर्ज हुए थे।
गुजरात राज्य की मुख्य स्वास्थ्य सचिव जंयति रवि ने बताया कि गुजरात के लिए अगले चार– पांच दिन महत्वपूर्ण है। राज्य में एक व्यक्ति वेन्टीलेटर पर है। वहीं 71 लोगों की तबियत स्थिर है। सात लोग कोरोना वायरस को हरा कर ठीक हो गये हैं। उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। राज्य में कोरोना वायरस के शंकास्पद अब तक कुल 1789 लोगों की जांच की गई है। जिसमें से 87 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। कोरोना शंकास्पद 18852 लोग आइसोलेशन में है।
उन्होंने बताया कि राहत की बात यह है कि पिछले 12 घंटों में कोरोना वायरस का पॉजिटिव एक भी केस दर्ज नहीं किया गया है। लेकिन गुरुवार सुबह वड़ोदरा सिविल अस्पताल में उपचाराधीन 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह विदेश से यात्रा कर आये थे।
राज्य में अभी तक सात लोगों की मौत हुई है।राहत की बात यह है कि राज्य में पिछले 12 घंटो के दौरान कोरोना वायरस का एक भी पॉजिटिव केस नहीं दर्ज उन्होंने बताया कि राज्य में सबसे अधिक कोरोना वायरस के अहमदाबाद शहर में 31 मामले दर्ज किये गये है। राज्य सरकार ने अहमदाबाद को होटस्पोट घोषित किया गया है। अहमदाबाद सबसे अधिक 3 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं सूरत में 12, गांधीनगर में 11, राजकोट में 10, वड़ोदरा में 9, भावनगर में 6, पोरबंदर में 3, गिर सोमनाथ दो, कच्छ, मेहसाणा, पंचमहाल में एक-एक मामले दर्ज किये गये है।