गुजरात के महिसागर में मां ने तीन पुत्रियों के साथ कुंए में कूदकर जान दी
गुजरात के महीसागर जिले में एक मां ने अपनी तीन मासूम पुत्रियों के साथ कुंआ में कूद कर आत्महत्या कर ली है।
अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात के महीसागर जिले में एक मां ने अपनी तीन मासूम पुत्रियों के साथ कुंआ में कूद कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की पांच, चार और दो साल की तीन पुत्रियां थी। जबकि परिजनों को पुत्र चाहिए था। आये दिन ससुरालवाले उसे पुत्र के लिये ताने मारते थे। जिसके कारण उसने यह कदम उठा लिया।
जानकारी के मुतबिक महिसागर जिले के कटाणा तहसील की डीटवास गांव की यह घटना है। यहां खेत में मजदूरी करते रमणभाई दलाभाई डामोर की शादी मंगुबेन से हुई थी। शादी के बाद दोनों के तीन संतान हुए। गुरुवार को दोपहर 27 वर्षीय मंगुबेन अपनी तीन पुत्रियों के साथ गांव के कुएं में छलांग लगा दी। घटना के बाद गांववालों मां-बेटियों को बचाने का हर संभव प्रयास किया है। लेकिन किसी की जान नहीं बच पायी है।
घटना की सूचना पाते ही पुलिस का काफिला आ पहुंचा। पुलिस ने लोगों की मदद से मां-बेटियों के शवों को बाहर निकाला। गांववालों ने बताया कि उसके तीन पुत्रियां थी। जबकि परिजनों को पुत्र चाहिए था। पुत्र नहीं होने से उसके परिवार वाले उसे अक्सर ताने मारा करते थे। जिसके कारण वह दुःखी रहती थी।
पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है। इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। परिजनों से पुछताछ की गई है। लेकिन फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।