विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Bridge Collapse: मोरबी के सांसद मोहन कुंदरिया का परिवार भी हुआ हादसे का शिकार, 12 सदस्‍यों की मौत

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Mon, 31 Oct 2022 08:49 AM (IST)Updated: Mon, 31 Oct 2022 08:50 AM (IST)

Gujarat Bridge Collapse रविवार शाम हुए दर्दनाक हादसे में मोरबी के सांसद मोहन कुंदरिया के परिवार के 12 सदस्‍यों की ...और पढ़ें

Gujarat Bridge Collapse: मोरबी सांसद मोहन कुंदरिया के परिवार के भी 12 सदस्‍यों की मौत
Gujarat Bridge Collapse: मोरबी सांसद मोहन कुंदरिया के परिवार के भी 12 सदस्‍यों की मौत

मोरबी, जागरण आनलाइन डेस्‍क। गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज हादसे में कई परिवार पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। रविवार शाम हुई इस त्रासदी में में अब तक 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक 99 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। इनमें से 47 मृतकों के नामों की सूची भी जारी कर दी गयी है।

हादसे के बाद से ही बचाव कार्य चल रहा है रात 2 बजे के बाद भी शवों को नदी से निकालने का काम चल रहा था। इस दर्दनाक हादसे में मोरीबी सांसद मोहन कुंदरिया के परिवार के भी 12 सदस्‍यों की मौत हुई है।

बेटियों, दामादों और बच्‍चों समेत 12 की गई जान

मोरबी हैंगिंग ब्रिज हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। सांसद मोहिन कुंदरियां के परिवार के 12 परिजनों के मरने की भी खबर आ चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में मोहन कुंदरिया के परिवार के लोगों में उनकी बहन की जेठानी की चारों बेटियों, चार दामादों व बच्‍चों को मिलाकर कुल 12 लोगों की जान चली गई है।

99 की मौत की पुष्टि

मोरबी त्रासदी में अब तक 99 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इसकी सूची तैयार की जा रही है।

काफी संख्‍या में अस्‍पताल में भर्ती हैं लोग

मोरबी में रविवार शाम पुल टूटने के बाद हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 78 से अधिक शव नदी से बाहर निकाले जा चुके हैं। मौत का आंकड़ा लगातार ही बढ़ता ही जा रहा है। काफी संख्‍या में लोगों को अस्‍पताल में भी भर्ती करवाया गया है। बता दें कि ये पुल गुजरात की मच्‍छू नदी पर बना हुआ था।

जब ये हादसा हुआ उस समय पुल पर काफी अधिक संख्‍या में लोग मौजूद थे। हादसे के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है।घटना की सूचना के बाद से ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुल की हालत जर्जर थी और पांच दिन पहले इसे मरम्‍मत के बाद खोला गया था।

यह भी पढ़ें-

Morbi Bridge Collapse: गुजरात के गृह मंत्री बोले- आपराधिक मामला किया गया दर्ज, हादसे में अब तक 132 की मौत

Morbi Bridge Collapse: 'लोग केबल से लटक रहे थे और गिर गए'... हादसे के वक्त क्या-क्या हुआ, चश्मदीदों ने बताया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।