यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोदी की सेहत का राज है मशरुम, कीमत है 30 हजार रुपए किलो
26 मई को केंद्र में मोदी सरकार के दो साल पूरे हो गए। इस समय उनके कामकाज के साथ उनकी ...और पढ़ें

अहमदाबाद। 26 मई को केंद्र में मोदी सरकार के दो साल पूरे हो गए। इस समय उनके कामकाज के साथ उनकी सेहत की भी खूब चर्चा हो रही है कि आखिर वे रोजाना 16 से 18 घंटे काम कैसे कर लेते हैं। इतनी सारी यात्राओं के साथ। इसलिए यह चर्चा भी है कि आखिर उनकी सेहत का राज क्या है। इस बारे में खुद उन्होंने अपनी सेहत का राज बताया है। वे रोजाना मशरुम लेते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी 66 साल के हैं, लेकिन उनकी स्फूर्ति से सभी हैरान हैं, क्योंकि कभी उनके चेहरे पर शिकन नहीं देखी गई। रात-दिन मेहनत करने वाले प्रधानमंत्री रोज योग और कसरत तो करते ही हैं, इसके अलावा वे हिमाचल प्रदेश की मशरुम भी खाते हैं। बाजार में इस मशरूम की कीमत 25 से 30 हजार रुपए किलो है।
मोदी ने खुद किया था खुलासा
नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में हिमाचल प्रदेश के प्रभारी थे। तबसे वे इस मशरूम का सेवन करते आ रहे हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद एक बार उन्होंने पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में कहा था, ‘मेरी अच्छी सेहत का राज हिमाचल प्रदेश की मशरूम है। यह फल अनेक गुणों से भरपूर है।
वैज्ञानिक नाम है माकरुला एक्स्यूलेंटा
इस मशरूम का वैज्ञानिक नाम माकरुला एक्स्यूलेंटा है। हिंदी में इसे मशरूम की कहा जाता है। हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में पैदा होने वाली इस मशरूम की विदेशों में काफी डिमांड है। हिमाचल के लोगों के लिए यह मशरूम उनकी रोजी-रोटी का मुख्य साधन है। यह अपने आप ऊगती है। हिमाचल में हजारों लोग लोग इसकी तलाश में जंगलों में घूमते रहते हैं। व्यापारी इनसे यह मशरुम 10-15 हजार रुपए किलो मे खरीदते हैं और 25-30 हजार रुपए किलो में बेचते हैं।