Gujarat: अहमदाबाद में चाचा ने किया भतीजी से दुष्कर्म, गिरफ्तार
Misbehavior with Minor. अहमदाबाद में बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात के अहमदाबाद में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित नाबालिग चाचा ने अपनी भतीजी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपित चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना अहमदाबाद के मेघाणीनगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि बच्ची के माता-पिता सब्जी बेचकर परिवार का गुजारा करते है। लॉकडाउन के समय में एक से चार बजे तक सब्जी बेचने की छूट दी गई है। बीती शाम दंपति ठेले पर सब्जी लेकर मार्केट गए थे, जबकि 10 साल की बच्ची घर पर अकेली थी। पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता का 17 वर्षीय भाई भी घर पर था।
इस दौरान उसने मौके का फायदा उठाकर बच्ची से दुष्कर्म किया। उसने बच्ची को धमकी दी कि किसी से कहने पर जान से मार देगा। घर पर माता-पिता के आने के बाद बच्ची रोने लगी। मां के पूछने पर उसने पूरी बात बताई। जिसके बाद उसकी मां बच्ची को लेकर उसकी मेघाणीनगर पुलिस थाने पहुंच गई।
मेघाणीनगर पुलिस ने बताया कि मां की शिकायत के बाद बच्ची का मेडिकल किया गया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसके बाद आरोपित चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपित की उम्र 17 साल होने से उसे बाल सुधार गृह भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
जूनागढ़ में युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या
अहमदाबाद। राजकोट के लोधिका गांव के पास एक युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पाते ही पुलिस का काफिला पहुंच गया। बताया जाता है कि यह युवती जूनागढ़ की रहने वाली थी।
गुरुवार को आई मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई है। युवती राजकोट में लोगों के घरों में काम करती थी, लेकिन उसका शव राजकोट लोधिका गांव के पास मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।