गुजरात: करीम ने मैट्रिमोनी पोर्टल पर आदित्य बन 20 महिलाओं को फंसाया, मोबाइल से 8 हजार फोटो-वीडियो मिले
मैट्रिमोनी पोर्टल पर आदित्य बनकर करीम रफीक भाई सिपाही ने 20 परित्यक्ता व विधवा महिलाओं को फंसाया। उसके लैपटॉप से ...और पढ़ें

करीम को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
HighLights
करीम ने मैट्रिमोनी पोर्टल पर आदित्य बनकर महिलाओं को फंसाया।
लैपटॉप से 100 महिलाओं के 8000 आपत्तिजनक फोटो-वीडियो मिले।
पुलिस लव जिहाद नेटवर्क की संवेदनशीलता से जांच कर रही है।
शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद। मैट्रिमोनी पोर्टल पर आदित्य बनकर 20 परित्यक्ता व विधवा महिलाओं को फंसाने वाले करीम रफीक भाई सिपाही के लेपटॉप से 100 महिलाओं के 8000 फोटो व वीडियो बरामद हुए हैं। पोर्टल पर फेक प्रोफाइल के जरिए खुद को आईटी इंजीनियर व एक बिजनेसमेन बता कर वह लव जिहाद का एक जाल बुन चुका था।
पत्नी व बेटा होने के बावजूद उसने खुद को निसंतान विधुर बताया ताकि महिलाओं को फंसा सके। पुलिस ने उसके उसके लेपटॉप में सौ महिलाओं के 8 हजार वीडियो व फोटो के अलावा नकली पान व आधार कार्ड बरामद किये हैं। आदित्य पटेल के नाम से उसने अपना ड्राइविंग लाईसेंस बनवा रखा था।
करीम के लैपटॉप से 100 महिलाओं के फोटो-वीडियो बरामद
अहमदाबाद अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने बताया कि आदित्य उर्फ करीम के लेपटॉप से करीब सौ महिलाओं के फोटो व वीडियो बरामद हुए हैं, इनकी जांच के लिए एफएसएल की मदद ली जा रही है। पुलिस ने लव जिहाद के नेटवर्क से इनकार नहीं किया है, करीम को आर्थिक मदद करने वालों की भी जांच की जा रही है।
20 महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बरामद
पुलिस इसे लव जिहाद का एक खतरनाक नेटवर्क मानकर संवेदनशीलता के साथ जांच कर रही है, आरोपी महंगे उपहार देकर व लग्जरी फोटो दिखाकर परित्यक्ता व विधवा महिलाओं को प्रभावित करता था। 20 महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो उसके मोबाइल व लेपटॉप से बरामद हुई हैं। पीड़ित महिलाओं की पहचान उजागर नहीं हो इसके लिए पुलिस पूरी सावधानी से जांच कर रही है।
करीम ने मैट्रिमोनी पोर्टल पर आदित्य पटेल के नाम से बनाई प्रोफाइल
मेहसाणा अपराध शाखा को गत दिनों एक महिला ने फोन कर बताया कि मैट्रिमोनी पोर्टल में खुद को आदित्य पटेल बताने वाले व्यक्ति का असली नाम करीम रफीक भाई सिपाही है। महिला जब इस व्यक्ति से टेबलेट पर बात कर रही थी तो उसने उससे 70 हजार रुपए की मदद मांगी।
ट्रू कॉलर के जरिए हुई करीम की पहचान
करीम खुद को आईटी इंजीनियर तथा प्लास्टिक कारोबारी बताता था और महिलाओं से तंगी के चलते रुपयों की भी मांग करता था। जब उक्त महिला से उसने रुप मांगे तो उसने टेब बंद कर ट्रू कॉलर पर उसका मोबाइल नंबर डालकर तलाश की तो उसका असली नाम सामने आया। अपराध शाखा ने महिला की शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करते हुए करीम उर्फ आदित्य को गिरफ्तार कर लिया।
करीम ने आदित्य पटेल के नाम से बनवाया ड्राइविंग लाईसेंस
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अजीत राजियान बताते हैं कि आरोपी ने अपना ड्राइविंग लाईसेंस भी आदित्य पटेल के नाम से बनवा रखा था। पुलिस उसके नकली आधार व पैन कार्ड की जांच कर रही है कि उसने यह कहां से बनवाये। उसको आर्थिक मदद करने वालों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
करीम के लैपटॉप से 8000 वीडियो और फोटो बरामद
उसके मोबाइल से पुलिस को 20 महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बरामद हुए हैं। इसके अलावा लेपटॉप में करीब एक सौ महिलाओं के 8 हजार वीडियो व फोटो बरामद हुए हैं। इनमें भी अश्लील व आपत्तिजनक हो सकते हैं, अपराध शाखा ने अभी इसके बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
हिंदू विधवाओं को बनाता था शिकार
पुलिस ने बताया कि वह अपनी हिंदू प्रोफाइल से हिंदू परित्यक्ता व विधवा महिलाओं को शिकार बनाता था। उसके निशाने पर करीब एक सौ महिलाएं थीं और यह लव जिहाद का एक खतरनाक नेटवर्क हो सकता है। विधवा व परित्यक्ता महिलाओं को फंसाने के लिए वह पत्नी की मौत हो जाने की बात बताकर कर खुद को निसंतान भी बताता था। जबकि पुलिस जांच में पता चला है कि उसकी पत्नी जीवित है तथा 20 वर्ष का एक बेटा भी है।
अदालत ने करीम को न्यायिक हिरासत में भेजा
न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इधर अपराध शाखा व अहमदाबाद पुलिस इस मामले की संवेदनशीलता से जांच कर रही है ताकि पीड़ित महिलाओं के नाम व पहचान उजागर नहीं हो।
