Coronavirus In Gujarat: गुजरात में कोरोना के 376 नए मामले, 5804 संक्रमित; 319 की मौत
Coronavirus In Gujarat गुजरात में कोरोना के 376 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कोरोना से अब तक 319 लोगों की जान जा चुकी है।
अहमदाबाद, प्रेट्र। Coronavirus In Gujarat: गुजरात में सोमवार को कोरोना के 376 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कोरोना से 29 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 5804 कोरोना संक्रमित हैं और 319 लोगों की मौत हो चुकी है।
लॉकडाउन का शिकंजा दिनों दिन कसता जा रहा है। वहीं इससे मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही ही है। सोमवार सुबह गांधीनगर के वडसर एयरफोर्स के एक जवान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। प्रशासन ने यहां तीन किलोमीटर क्षेत्र को कन्टेनमेंट घोषित कर सैनिटाइजेशन की कार्रवाई शुरू कर दी है।
देश में सोमवार से लॉकडाउन का 3.0 आर्थात तीसरा चरण शुरु हो गया है। राज्य सरकार ने अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर और गांधीनगर में रेड जोन के कारण किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं दी है। यहां अहमदाबाद में केन्टोमेंट क्षेत्र सब्जी विक्रेताओं को सब्जी बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य में अहमदाबाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां कोरोना के 3817 मामले सामने आये है। जबकि सूरत में 686, वड़ोदरा 350, राजकोट 58, भावनगर 70, आणंद 74, भरूच 27, गांधीनगर 71, पाटण 22, बनासकांठा 41, नर्मदा 12, छोटाउदयपुर 14, कच्छ 7, महेसाणा 32, बोटाद 30, पोरबंदर 3, दाहोद 7, गीरसोमनाथ 3, खेडा 9, साबरकांठा 3, अरवल्ली 20, महीसागर 33, तापी 2, वलसाड 6, नवसारी 8, डांग 2, देवभूमि 3, सुरेन्द्रनगर, मोरबी, और जामनगर में 1-1 मामले सामने आये हैं।
20 डॉक्टर कोरोना की चपेट में
राज्य के विविध शहरों की तुलना में अहमदाबाद में कोरोना का संक्रमण तथा इससे मृत्यु भी अधिक हो रही है। शहर के मध्यजोन में स्थित असारवा वोर्ड पी.जी. हॉस्टल में 10 प्रेसिडेंट डॉक्टरों को भी कोरोना पोजीटिव आया है। इससे प्रशासन में खलबली मची हुई है। जानकारी के अनुसार सिविल हॉस्पीटल के अतिरिक्त गुजरात कैंसर रिर्स्च इन्सीट्यूट में भी कोरोना के मरीजों को भर्ती कर उनकी चिकित्सा की जा रही है। वहीं अहमदाबाद महानगरपालिका संचालित एलजी अस्पताल के 14 डॉक्टरों को भी कोरोना का संक्रमण हुआ है। कुछ समय पहले इस अस्पताल को सील कर दिया गया था।
गुजरात में बीते 24 घंटों में 374 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 5,428 तक पहुंच गयी है गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 1,042 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया है जबकि 290 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
गौरतलब है कि गुजरात में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर गुजरात सरकार ने सख्त कदम उठाये है। इसके तहत राज्य के पांच महानगरपालिका एवं छह नगरपालिका सहित कुल 11 शहरों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन के साथ ही इसमें किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी गयी है। राज्य के सभी जोन में पान-मसाला व शराब की दुकानों पर खोलने पर प्रतिबंध रहेगा। राज्य के मुख्यमंत्री से बैठक के बाद सचिव अश्विनी कुमार ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राज्य के पांच रेड जोन क्षेत्र अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, गांधीनगर और भावनगर में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जायेगी। राजकोट जोन वर्तमान समय में ऑरेंज जोन में है फिर भी वहां कोरोना संक्रमण के पहले के मामलों के मद्देनजर किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जायेगी। इसके अतिरिक्त राज्य की छह नगरपालिका बोटाद, बोपल, खंभात, वारेजा, गोधरा और उमरेठ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों के कारण किसी भी प्रकार की छूट नहीं होगी। यहां इन क्षेत्रों में कोरोना की बीमारी खत्म करने के लिए विशेष कदम उठाये जायेंगे। यहां नियमों में छूट नहीं दी जायेगी। अश्विनी कुमार ने बताया कि इन क्षेत्रों में जीवनोपयोगी वस्तुएं जैसे दूध, अनाज, किराना, सब्जी, फल और दवाइयों की दुकानों के अतिरिक्त किसी भी कार्यालय या दुकान को खोलने की अनुमति नहीं दी जायेगी।
उन्होंने कहा कि ओरेंज जोन वाले राज्य के 156 नगरपालिका क्षेत्रों में सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक हेयर कटिंग सलून, चाय की दुकान और ब्यूटी पार्लर को खोलने की अनुमति दी गयी है। ऑरेंज और ग्रीन जोन में टैक्सी और कैब की सेवाएं शुरु करने की छूट दी गयी है। इसमें एक ड्राइवर ओर दो पैसेंजर को बैठाया जा सकेगा। यहां उधोग भी शुरु कर दिये जायेंगे। परन्तु कर्मचारियों के आने-जाने और ब्रेक का समय अलग-अलग रखना होगा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के स्वास्थ्य और दैनिक जांच की जिम्मेदारी भी रहेगी।
वहीं ग्रीन जोन में 50 प्रतिशत एस.टी.बसें शुरु की जायेगी। इसमें अधिकतम 30 यात्री बैठाये जा सकेंगे। यदि इससे जादा यात्री होंगे तो ड्राइवर और कन्डक्टर के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान आने वाले त्योहारभी अपने घरों में रहकर ही मनायें। शाम सात से सुबह सात बजे तक सभी लोगों को घर के अंदर ही रहना होगा।