Move to Jagran APP

Gujarat: अमरेली में घर में सो रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, घायल अवस्था में हुई मौत

गुजरात के अमरेली जिले में गुरुवार रात एक तेंदुए ने एक 80 वर्षीय महिला को उसके घर में मार डाला। इस घटना की जानकारी वन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। महिला अपने घर में सो रही थीं तभी बाघ ने उन पर हमला कर दिया।

By Jagran NewsEdited By: Versha SinghFri, 26 May 2023 03:47 PM (IST)
Gujarat: अमरेली में घर में सो रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, घायल अवस्था में हुई मौत
अमरेली में घर में सो रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला

अमरेली, एजेंसी। गुजरात के अमरेली जिले में गुरुवार रात एक तेंदुए ने एक 80 वर्षीय महिला को उसके घर में मार डाला। इस घटना की जानकारी वन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

अधिकारी ने कहा कि जाफराबाद तालुका के सरोवदा गांव की रहने वाली मोंगीबेन बरैया सो रही थीं, तभी बाघ ने उन पर हमला कर दिया।

जाफराबाद रेंज के वन अधिकारी ने कहा कि तेंदुआ उसके घर में घुस गया और उसे गले को पकड़ लिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि उस समय वृद्धा अकेली थी।

उन्होंने कहा कि उसके परिवार के सदस्य जो बाहर गए हुए थे। जब परिवार के लोग शुक्रवार सुबह घर लौटे तो उन्हें घर पर महिला का शव मिला।

सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव और आस-पास के इलाकों में पिंजरा लगा दिया।

उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जाफराबाद के एक सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है।

हाल के सप्ताहों में, जिले में मनुष्यों पर तेंदुए और शेर के हमलों में तेजी देखी गई है, जिसके कारण कुछ लोगों की मौतें भी हुई हैं। जिले के लिलिया, खंभा और सावरकुंडला तालुकों से बाघों के हमले की सूचना मिली थी।

इस महीने की शुरुआत में जिले में एक दो साल के बच्चे को तेंदुए ने मार डाला था। बच्चा राजुला रेंज के जंगल के अंतर्गत कटार गांव में अपनी झोपड़ी में सो रहा था, तभी एक तेंदुए ने उसकी गर्दन पकड़ ली और उसे घसीटते हुए पास की झाड़ियों में ले गया।

लिलिया तालुका के खारा गांव में पांच महीने के एक बच्चे को एक शेरनी ने मार डाला था, जबकि जिले के सावरकुंडला तालुका के करजला गांव में एक तेंदुए के हमले में तीन साल के बच्चे की मौत हो गई थी।