विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कच्छ: डिवाइडर के ऊपर 50 मीटर तक चलता रहा बेकाबू ट्रक, फिर लगी आग; सामने आया वीडियो

Published: Wed, 25 Nov 2026 11:02 AM (IST)

गुजरात के कच्छ में मोती चिराई के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और उसमें भीषण आग लग गई। 

HighLights

  1. कच्छ में तेज रफ्तार ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़कर आग की चपेट में आया।

  2. ड्राइवर का नियंत्रण खोने से हुआ हादसा, 50 मीटर तक घिसटता रहा।

  3. दमकल विभाग ने तीन घंटे में आग बुझाई, कोई जनहानि नहीं हुई।

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात के कच्छ में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भचाऊ इलाके में मोती चिराई के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया और कुछ ही देर बाद वाहन में भीषण आग लग गई। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं।

ड्राइवर का ट्रेलर से हट गया था नियंत्रण

न्यूज एजेंसी ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक वाहन चलाते समय ड्राइवर का ट्रेलर पर से नियंत्रण हट गया था। संतुलन बिगड़ने के बाद ट्रेलर सीधे सड़क के बीच बने डिवाइडर पर जा चढ़ा।

जानकारी के मुताबिक आग लगने से पहले यह भारी-भरकम ट्रेलर डिवाइडर के ऊपर करीब 50 मीटर तक आगे बढ़ता और घिसटता रहा। इसके तुरंत बाद ट्रेलर में आग भड़क उठी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। आग की लपटें काफी तेज थी लेकिन तीन घंटे कड़ी मशक्कत क बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- गुजरात के हाईवे पर उतरे भारतीय सेना के 4 विमान, माउंटेन इंगल्स ने रचा इतिहास; महू से शुरू हुआ था अभियान

डिजिटल डेस्क, कच्छ। गुजरात के कच्छ में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भचाऊ इलाके में मोती चिराई के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया और कुछ ही देर बाद वाहन में भीषण आग लग गई। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। 
ड्राइवर का ट्रेलर से हट गया था नियंत्रण 
न्यूज एजेंसी ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक वाहन चलाते समय ड्राइवर का ट्रेलर पर से नियंत्रण हट गया था। संतुलन बिगड़ने के बाद ट्रेलर सीधे सड़क के बीच बने डिवाइडर पर जा चढ़ा। जानकारी के मुताबिक आग लगने से पहले यह भारी-भरकम ट्रेलर डिवाइडर के ऊपर करीब 50 मीटर तक आगे बढ़ता और घिसटता रहा। इसके तुरंत बाद ट्रेलर में आग भड़क उठी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू 
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। आग की लपटें काफी तेज थी लेकिन तीन घंटे कड़ी मशक्कत क बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।