Move to Jagran APP

JP Nadda Gujarat Visit: जेपी नड्डा बोले, पीएम मोदी ने बदली राजनीतिक संस्कृति

JP Nadda Gujarat Visit जेपी नड्डा ने अहमदाबाद में कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो सही विचारधारा के साथ सही दिशा में चलती है देश को आगे ले जाती है। जो कोई भी भाजपा से मुकाबला करना चाहता है उसे 50 से 60 साल तक मेहनत करनी होगी।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 29 Apr 2022 04:05 PM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2022 04:33 PM (IST)
भाजपा सही विचारधारा के साथ सही दिशा में आगे बढ़ने वाली पार्टी : जेपी नड्डा। फोटो इंटरनेट मीडिया

अहमदाबाद, एएनआइ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद में कहा कि पीएम मोदी ने राजनीति की संस्कृति को बदलने का काम किया है। पहले चुनाव के नैरेटिव जातिवाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद के आधार पर होते थे, लेकिन आज चुनाव के नैरेटिव विकासवाद के रिपोर्ट कार्ड के होते हैं। पार्टी का विकास और पार्टी लोगों के प्रति समर्पित होते हुए, एक परिवर्तन का उपकरण बन सकें। इसमें पार्टी का क्या योगदान हो सकता है, इसका एक सफल उदाहरण गुजरात की धरती रही है। जातिवाद की राजनीति को, संप्रदायवाद की राजनीति को, क्षेत्रवाद की राजनीति को, परिवारवाद की राजनीति को टक्कर अगर किसी ने दी है तो वो प्रधानमंत्री मोदी की विकासवाद की राजनीति ने दी है। पीएम मोदी ने सत्ता को लोगों की जिंदगी बदलने का माध्यम बनाया। आज हमारा विपक्ष विकास 'माडल' की बात करता है, क्या आपने उनसे 10 साल पहले यह सुना था। अहमदाबाद में पार्टी के 'कार्यकर्ता सम्मेलन' में नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने विकास की दिशा बदल दी है। नड्डा ने कहा कि जब हम 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' कहते हैं, तो हमारा मतलब अक्षर और भाव में होता है। आज क्षेत्रवाद और वंशवाद देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं। यह बात मैं विपक्ष को भी बताता हूं। देश में भाजपा के अलावा कोई राष्ट्रवादी पार्टी नहीं बची।

loksabha election banner

भाजपा सही विचारधारा के साथ सही दिशा में आगे बढ़ने वाली पार्टी

भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो सही विचारधारा के साथ सही दिशा में चलती है, देश को आगे ले जाती है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी भाजपा से मुकाबला करना चाहता है, उसे 50 से 60 साल तक मेहनत करनी होगी। गुजरात के अहमदाबाद में एक पार्टी कार्यक्रम में नड्डा ने कहा कि भाजपा की विचारधारा वैश्विक मान्यता प्राप्त कर रही है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो देश को आगे बढ़ाते हुए सही विचारधारा के साथ सही दिशा में आगे बढ़ती है। जो कोई भी हमारी पार्टी के साथ प्रतिस्पर्धा करना चाहता है, उसे 50-60 साल तक कड़ी मेहनत करनी होगी।

अहमदाबाद में जेपी नड्डा का भव्य स्वागत

इससे पहले नड्डा के अहमदाबाद पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। नड्डा ने कहा कि यह स्वागत मेरे लिए नहीं, भाजपा की विचारधारा के लिए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की विचारधारा को न केवल भारत में बल्कि दुनिया में भी पहचान मिल रही है। कार्यक्रम के बाद नड्डा ने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ साबरमती आश्रम का दौरा किया। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और चरखा पर हाथ आजमाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.