विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग; लखनऊ से सऊदी जा रहा था विमान

Published: Thu, 10 Sep 2026 08:20 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2026 08:24 PM (IST)

लखनऊ से दमाम जा रही इंडिगो की उड़ान को बम की धमकी के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया। सभी ...और पढ़ें

लखनऊ-दमाम इंडिगो विमान को बम की धमकी मिली

लखनऊ-दमाम इंडिगो विमान को बम की धमकी मिली

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। लखनऊ से दमाम जा रहे विमान को बम से उडाने की धमकी के चलते विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर उतारा गया। विमान में सवार सभी 133 यात्री व क्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकालकर विमान की जांच की गई।

लखनऊ से दमाम जा रही इंडिगो के 6ई-097 विमान में टिश्‍यू पेपर पर एक नोट मिला जिसमें विमान को बम से उडाने की धमकी दी गई थी।

विमान में सवार थे 133 यात्री 

पायलट को इसकी सूचना मिलते ही शाम को करीब 5 बजकर 55 मिनट पर विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर यहां उतारा गया।

विमान में सवार सभी 133 यात्री व क्रू मेंबर कोबाहर लाया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्‍ते , डॉग स्‍क्‍वॉड व फायर बि्रगेड की टीम विमान तक पहुंचकर बम का तलाशी अभियान शुरु किया लेकिन कोई संदिग्‍ध वस्‍तु नहीं मिली।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।