Move to Jagran APP

गुजरात तट पर पाक फायरिंग में भारतीय मछुआरे की मौत

गुजरात के तटीय क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के समीप शुक्रवार को पाकिस्तान की फायरिंग में एक भारतीय मछुआरा मारा गया। मछुआरों के स्थानीय संगठन ने पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) पर भारतीय नाव पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। भारतीय तटरक्षक बल ने बताया कि उसके जहाज विजित

By Kamal VermaEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2015 02:43 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2015 02:06 AM (IST)
गुजरात तट पर पाक फायरिंग में भारतीय मछुआरे की मौत

अहमदाबाद। गुजरात के तटीय क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के समीप शुक्रवार को पाकिस्तान की फायरिंग में एक भारतीय मछुआरा मारा गया। मछुआरों के स्थानीय संगठन ने पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) पर भारतीय नाव पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

भारतीय तटरक्षक बल ने बताया कि उसके जहाज विजित ने सुबह 9.30 बजे हाई फ्रीक्वेंसी की एक कॉल पकड़ी। इसमें एक भारतीय नाव पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा (आइएमबीएल) की ओर से एक नाव से हो रही फायरिंग के लिए मदद मांगी जा रही थी। तत्काल मामले की जांच और मदद के लिए दो जहाज विजित और मीराबेन घटनास्थल की तरफ भेजे गए। इसके अलावा एक डोर्नियर विमान को भी हवाई निगरानी के लिए रवाना किया गया। एक बयान में तटरक्षक बल ने बताया, 'विजित को जांच में पता चला कि गोलीबारी की घटना में एक मछुआरा मारा गया। चालक दल के बाकी सदस्य सुरक्षित हैं।' गोलीबारी का शिकार हुई नाव ओखा लाई जा रही है। पाकिस्तान की एमएसए की संलिप्तता के बारे में पूछे जाने पर एक अधिकारी ने कहा कि जांच जारी है और अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। इस घटना में मारे गए भारतीय मछुआरे की पहचान इकबाल (40) के रूप में की गई है। इस बीच, राष्ट्रीय मछुआरा फोरम के सचिव मनीष लोढारी ने कहा कि गोलीबारी आइएमबीएल के नजदीक हुई। इस हमले के पीछे पाकिस्तानी एमएसए का हाथ है। उन्होंने बताया 'देवभूमि द्वारका जिले के ओखा बंदरगाह से समुद्र में गई नौका पर सवार छह मछुआरों में इकबाल भी एक था।'

केंद्र पर भड़की कांग्रेस

नई दिल्ली। गुजरात तट पर मछुआरे के मारे जाने की घटना को लेकर केंद्र पर हमला बोलते हुए कांग्रेस ने कहा कि यह घृणित कृत्य है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा, 'दिनदहाड़े पाकिस्तानी बलों द्वारा गुजराती मछुआरे की हत्या घृणित और अभूतपूर्व घटना है। यह भयावह है कि पाकिस्तान की ओर से बार-बार उल्लंघन किए जाने के बावजूद सरकार सख्त कार्रवाई करने में विफल रही है।'

पढ़ेंः नौ सेना ने अतिक्रमण करने वाले मछुअारे को गोली मारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.