जामनगर में वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, 'सहायता सेतु 2026' में 24 देशों के सामने दिखाई आपदा राहत की क्षमता
भारतीय वायुसेना ने जामनगर में बहुराष्ट्रीय 'सहायता सेतु 2026' अभ्यास के दौरान अपनी हवाई ताकत और आपदा राहत क्षमताओं का प्रदर्शन किया।

गुजरात में वायुसेना ने दिखाई ताकत। (फोटो-@SpokespersonMoD)
HighLights
वायुसेना ने जामनगर में आपदा राहत क्षमताएं प्रदर्शित कीं।
'सहायता सेतु 2026' बहुराष्ट्रीय अभ्यास में 24 देश शामिल।
लड़ाकू विमानों, हेलीकाप्टरों का उपयोग कर शक्ति प्रदर्शन।
डिजिटल डेस्क, जामनगर। भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को गुजरात में बड़े पैमाने पर आयोजित बहुराष्ट्रीय मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास के दौरान अपनी बढ़ती हवाई ताकत और आपदा से निपटने में क्षमताओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों, हेलीकाप्टरों और रिमोट संचालित ड्रोन का उपयोग किया गया।
यह प्रदर्शन 17 से 19 नवंबर तक वायुसेना स्टेशन जामनगर में आयोजित सालाना संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास ‘सहायता सेतु 2026’ का हिस्सा था।
इस बहु-एजेंसी अभ्यास में थलसेना, नौसेना और वायुसेना के साथ ही भारतीय तटरक्षक बल, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसियों, नागरिक प्रशासन और 24 मित्र देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि गुरुवार को मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित और अन्य वरिष्ठ सैन्य एवं नागरिक अधिकारी भी मौजूद थे।
सुब्रमणि ने कहा कि मानवीय सहायता और आपदा राहत भारत की मानव सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वित प्रयास जरूरी है।
सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार
डिजिटल डेस्क, जामनगर। भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को गुजरात में बड़े पैमाने पर आयोजित बहुराष्ट्रीय मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास के दौरान अपनी बढ़ती हवाई ताकत और आपदा से निपटने में क्षमताओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों, हेलीकाप्टरों और रिमोट संचालित ड्रोन का उपयोग किया गया।
यह प्रदर्शन 17 से 19 नवंबर तक वायुसेना स्टेशन जामनगर में आयोजित सालाना संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास ‘सहायता सेतु 2026’ का हिस्सा था। इस बहु-एजेंसी अभ्यास में थलसेना, नौसेना और वायुसेना के साथ ही भारतीय तटरक्षक बल, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसियों, नागरिक प्रशासन और 24 मित्र देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि गुरुवार को मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित और अन्य वरिष्ठ सैन्य एवं नागरिक अधिकारी भी मौजूद थे। सुब्रमणि ने कहा कि मानवीय सहायता और आपदा राहत भारत की मानव सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वित प्रयास जरूरी है।
सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार