हार्दिक ने ट्वीट कर लगाया आरोप, ईवीएम में गड़बड़ी कर जीतेगी भाजपा
गुजरात चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल में भाजपा की जीत दिखाई जा रही है लेकिन कांग्रेस और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल इसे मानने को तैयार नहीं हैं।
अहमदाबाद। गुजरात चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल में भाजपा की जीत दिखाई जा रही है लेकिन कांग्रेस और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल इसे मानने को तैयार नहीं हैं। हार्दिक ने एक बार फिर से भाजपा पर ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
हार्दिक ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि 'गुजरात में भाजपा की हार का मतलब है भाजपा का पतन। ईवीएम में गड़बड़ी करके भाजपा गुजरात चुनाव जितेगी और हिमाचल प्रदेश का चुनाव हारेंगी, ताकि कोई प्रश्न ना उठाए।'
अपने एक और अन्य ट्वीट में उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि 'शनिवार और रविवार की रात को ईवीएम में बड़ी गड़बड़ी करने जा रही है भाजपा, चुनाव हार रही हैं भाजपा, ईवीएम में गड़बड़ी नहीं होंगी तो 82 सीट भाजपा को मिल रही है।'बता दें कि गुजरात और हिमाचल में हुए विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना 18 दिसंबर को होगी।
गुजरात में भाजपा की हार का मतलब है भाजपा का पतन
EVM में गरबडी करके भाजपा गुजरात चुनाव जितेगी और हिमाचल प्रदेश का चुनाव हारेंगी,ताकि कोई प्रश्न ना उठाए— Hardik Patel (@HardikPatel_) December 16, 2017
शनिवार और रविवार की रात को EVM में बड़ी गरबडी करने जा रही है भाजपा,
चुनाव हार रही हैं भाजपा,EVM में गरबडी नहीं होंगी तो ८२ सीट भाजपा को मिल रही है।— Hardik Patel (@HardikPatel_) December 16, 2017