यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सिमी के पूर्व अध्यक्ष शाहिद बदरा को गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार
Shahid Badra arrested. गुजरात पुलिस ने प्रतिबंधित छात्र इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष शाहिद बदरा को गिरफ्तार किया है।

अहमदाबाद, एएनआइ। गुजरात पुलिस ने प्रतिबंधित छात्र इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के पूर्व अध्यक्ष शाहिद बदरा को वीरवार को आजमगढ़ में गिरफ्तार किया है। एक मामले में उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था, जिसमें वह पेश नहीं हुआ था।
सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान शाहिद बदरा ने कई अहम खुलासे किए हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

