विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat News: 'गरबा' यूनेस्को की सांस्कृतिक सूची में हुआ शामिल, पीएम मोदी बोले- यह हमारी संस्कृति की सुंदरता का प्रतीक है

By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
Published: Wed, 06 Dec 2023 11:33 PM (IST)

Gujarat News संयुक्त राष्ट्र (UN)की संस्था यूनेस्को ने गुजरात के गरबा लोकनृत्य को अपनी सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया ...और पढ़ें

पीएम मोदी बोले-आनेवाली पीढ़ी के लिए इसका संरक्षण करना चाहिए
पीएम मोदी बोले-आनेवाली पीढ़ी के लिए इसका संरक्षण करना चाहिए

HighLights

  1. यूनेस्को ने गुजरात के गरबा लोकनृत्य को अपनी सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया है
  2. यूनेस्को से सांस्कृतिक विरासत का दर्जा हासिल करने वाला गरबा भारत की 15वीं धरोहर है
  3. पीएम मोदी बोले-आने वाली पीढ़ी के लिए इसका संरक्षण करना चाहिए

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को ने गुजरात के गरबा लोकनृत्य को अपनी सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया है। इसके साथ ही यूनेस्को से सांस्कृतिक विरासत का दर्जा हासिल करने वाला गरबा भारत की 15वीं धरोहर है।

इसका संरक्षण आवश्यक- पीएम मोदी

इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि लोकनृत्य गरबा जीवन के उत्सव, एकता और परंपराओं में हमारी गहरी आस्था का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी एवं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस पर खुशी जताते हुए इंटरनेट मीडिया पर अपनी बात साझा की है। पीएम मोदी ने बुधवार को कहा कि यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत सूची में गरबा का शामिल होना हमारी संस्कृति की एक सुंदरता है। हमें इसका सम्मान करते हुए आने वाली पीढ़ी के लिए इसका संरक्षण करना चाहिए।

गरबा पूरी दुनिया के लिए है- एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने एक गरबा कार्यक्रम में शामिल होकर उसका फोटो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि गुजरात का गरबा पूरी दुनिया के लिए है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इंटरनेट मीडिया पर एक्स में पोस्ट कर इसकी जानकारी दी तथा गरबा को यूनेस्को की ओर से पहचान देने पर खुशी भी जताई। उल्लेखनीय है कि नवरात्र पर्व के दौरान गुजरात व देश के विविध राज्यों में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए गरबा नृत्य किया जाता है।

इसमें गाए जाने वाले गीत अधिकांशत

देवी मां पर ही आधारित होते हैं। इस सामूहिक लोकनृत्य में तालियों की थाप के साथ एक घेरे में पंरपरागत वेशभूषा में अधिकांशत: महिलाएं व लड़कियां नृत्य करती हैं। भक्ति व शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा की आराधना के गुजरात में नवरात्र पर्व के दौरान पूरी नौ रातों तक गरबा किया जाता है। गरबा भारत के प्राचीन सांस्कृतिक इतिहास का परिचायक है। गुजरात व देश के अन्य राज्यों के अलावा अब कई देशों में भी गरबा नृत्य किया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में मुख्यमंत्री रहते गरबा पर्व को देश व दुनिया में काफी प्रचारित किया।

यह भी पढ़ें- Vibrant Gujarat Global Summit: गुजरात का इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी दुनिया को कर रहा आकर्षित, बेहतरीन विजन से हो रहा कायाकल्प

 

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के दम पर GIFT सिटी बन रही सर्विस सेक्टर की पसंद, निवेश के लिए है उम्दा जगह