यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gujarat: भाजपा पार्षद प्रतिभा जैन को चुनी गई अहमदाबाद का नई मेयर, वडोदरा में भी नए महापौर संभालेंगी पद
भाजपा पार्षद प्रतिभा जैन अहमदाबाद की नई मेयर चुनी गई हैं। साथ ही जतिन पटेल को डिप्टी मेयर चुना गया ...और पढ़ें

HighLights
- प्रतिभा जैन को अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) की मेयर चुना गया
- वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) की नई मेयर होंगी पिंकी सोनी
- ढाई सालों के लिए महिलाओं के आरक्षित होता है महापौर का पद
अहमदाबाद, पीटीआई। भारतीय जनता पार्टी की प्रतिभा जैन को सोमवार को अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) की मेयर चुना गया है। वहीं, जतिन पटेल को डिप्टी मेयर बनाया गया। शहर के शाहीबाग वार्ड से पार्षद जैन को यहां एएमसी की सामान्य बोर्ड बैठक में बहुमत से चुना गया।
ढाई सालों के लिए संभालेंगे पद
प्रतिभा जैन ने किरीट परमार की जगह पदभार संभाला है। दरअसल, किरीट परमार का ढाई साल का कार्यकाल जल्द ही पूरा होने वाला है। साथ ही, जतिन पटेल को डिप्टी मेयर चुना गया। बैठक में देवांग दानी को ढाई साल के कार्यकाल के लिए एएमसी की स्थायी समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया।

गौरतलब है कि प्रतिभा जैन, जतिन पटेल और देवांग दानी तीन बार से पार्षद हैं।
पिंकी सोनी को बनाया गया वीएमसी का मेयर
इसके अलावा, पिंकी सोनी को भाजपा शासित वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) का नया मेयर चुना गया। वह ढाई साल के लिए पदभार संभालेंगी। चिराग बरोट डिप्टी मेयर बनाए गए हैं, जबकि डॉ शीतल मिस्त्री को नागरिक निकाय की सामान्य बोर्ड बैठक के दौरान वीएमसी की स्थायी समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया।
ढाई सालों के लिए आरक्षित होता है पद
नियमानुसार, शेष ढाई सालों के लिए पद महिला पार्षद के लिए आरक्षित होता है। पिछले सप्ताह गांधीनगर में सत्तारूढ़ भाजपा के राज्य संसदीय बोर्ड द्वारा आयोजित बैठकों के दौरान इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया था। यह सभी पदाधिकारी पिछले पदाधिकारियों के कार्यकाल के समापन के बाद ढाई साल के कार्यकाल के लिए अपने संबंधित पदों पर काम करेंगे।
गौरतलब है कि 12 सितंबर को तीन नगर निगमों राजकोट, जामनगर और भावनगर समेत कुल 38 स्थानीय निकायों में पदाधिकारियों का चयन और चुनाव कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Gujarat Politics: लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में आम आदमी पार्टी को लगा झटका, अर्जुन राठवा ने छोड़ी पार्टी
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का जबरा फैन: सूरत के एक आर्किटेक्ट ने 7200 हीरों से बनाया PM का फोटो, बर्थडे पर देंगे उपहार
