विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: जिस नाबालिग के रेप का केस लड़ रहा था वकील, उसी का कर दिया बलात्कार

Published: Wed, 15 Jul 2026 12:14 PM (IST)

वकील पर आरोप है कि उसने एक परिवार की आर्थिक तंगी का फायदा उठाकर 13 साल की लड़की का रेप ...और पढ़ें

सितंबर 2025 में लड़की का अपहरण कर लिया गया था

सितंबर 2025 में लड़की का अपहरण कर लिया गया था

HighLights

  1. वकील लड़की का केस लड़ रहा था

  2. उसने परिवार से फीस मांगी थी

  3. फीस नहीं देने पर लड़की को काम पर रखा था

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने यौन शोषण की शिकार बच्चियों की स्थिति का सच समाज के सामने लाकर खड़ा कर दिया है। मामला अहमदाबाद जिले के ढोलका तालुका के एक गांव में रहने वाले 43 साल के वकील प्रणयराज रणवीर से जुड़ा है।

आरोप है कि रणवीर जिस नाबालिग लड़की का केस लड़ रहा था, उसने उसी के साथ बलात्कार किया और फिर किसी को न बताने की धमकी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने रणवीर को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की का अपहरण हुआ था

पुलिस के मुताबिक, सितंबर 2025 में लड़की का अपहरण कर लिया गया था। उस वक्त वह 12 साल की थी। अपहरण करने के बाद दो लोगों ने लड़की का रेप किया था। इसकी शिकायत पुलिस में करने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

लड़की के माता-पिता मजदूरी करते हैं और सरकारी वकील की जगह उन्होंने रणवीर से केस में मदद मांगी थी। रणवीर ने फीस के तौर पर 15 हजार रुपये मांगे तो परिवार ने इतनी बड़ी रकम चुकाने में असमर्थता जताई। इसके बाद रणवीर ने परिवार के सामने शर्त रखी कि अगर वह फीस नहीं दे सकते, तो लड़की को उसके घर पर घरेलू सहायिका का काम करना पड़ेगा।

घर पर काम के लिए रखा

पुलिस ने बताया कि जब लड़की उसके घर गई, तो रणवीर ने उसके कपड़े उतरवा दिए और उसे सेक्स के लिए मजबूर किया। नाबालिग का रेप करने के बाद उसने धमकी दी कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो वह उसके केस को खराब कर देगा।

पुलिस रिकॉर्ड से पता चला है कि रणवीर पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिसमें दहेज की मांग और पत्नी के साथ क्रूरता का मामला भी शामिल है। उस पर शराबबंदी से जुड़े अपराधों, दंगा करने और अन्य कई मामलों में भी मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- 'छाती दबाना रेप की कोशिश नहीं', पटना HC के आदेश पर भड़का सुप्रीम कोर्ट