गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कोली समाज में सियासी घमासान, मंत्री कुंवरजी बावलिया के समाज सम्मेलन में टिकट के एलान पर विवाद
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कोली समाज में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मंत्री कुंवरजी बावलिया के समाज सम्मेलन ...और पढ़ें

मंत्री कुंवरजी बावलिया के समाज सम्मेलन में विवाद।
HighLights
मंत्री कुंवरजी बावलिया के समाज सम्मेलन में विवाद।
समर्थकों ने आगामी चुनाव में टिकट और मंत्री पद का ऐलान किया।
युवाओं ने बावलिया से सेवानिवृत्त होकर नई पीढ़ी को मौका देने की मांग की।
शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद। गुजरात में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के साथ समाज में भी हलचल शुरु हो गई है। दीपावली व नववर्ष के मौके पर सरकार के काबिना मंत्री कुंवरजी बावलिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र में समाज का सम्मेलन बुलाकर अपने समर्थकों से टिकट की दावेदारी कराने के साथ पुन: मंत्री बनने का भी ऐलान करा दिया।
समाज के युवाओं ने समाज के मंच को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब भाजपा जेन जी युवकों को टिकट देना पसंद कर रही है इसलिए बुजूर्ग नेताओं को सेवानिव्रत्त हो जाना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रीमंडल में श्रम, रोजगार एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय संभाल रहे कुंवरजी बावलिया गुजरात के वरिष्ठ नेता व मंत्रियों में से एक हैं।
वर्ष 2017 के बाद कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओं में बावलिया भी शामिल थे। भाजपा में शामिल होते ही बावलिया को केबिनेट मंत्री बना दिया गया था तब से वे सरकार का अहम हिस्सा है। बावलिया कोली समाज में भी राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारी है इसीलिए उन्होंने अपने विधानसभा क्षैत्र जसदण में दीपावली व नववर्ष के उपलक्ष्य में समाज का सम्मेलन बुलाया था।
सम्मेलन में उनके करीबी पूर्व सांसद देवजी फतेपरा ने कहा कि कुंवरजी भाई की आगामी विधानसभा चुनाव की टिकट पक्की हो गई है तथा मंत्री पद भी। उनका कहने का आशय था जसदण से अगला विधानसभा चुनाव भी कुंवरजी बावलिया लडने वाले हैं, इसलिए समाज का दूसरा कोई व्यक्ति भाजपा से टिकट का प्रयास नहीं करे।
समाज के युवा प्रवीण कोली ने पत्रकारों को बताया कि समाज के नाम पर सम्मेलन बुलाकर उसे राजनीतिक मंच में बदल दिया गया। कुंवरजी भाई वरिष्ठ नेता एवं समाज के बुजूर्ग हैं लेकिन अब उनको सेवानिव्रत्त होकर युवा पीढ़ी को आगे आने देना चाहिए।
प्रवीण ने कहा कि समाज के सम्मेलन में कोई भी किसी के टिकट का ऐलान कर सकता है तो समाज की ओर से वे राजकोट जिले की तलाला विधानसभा सीट से दिव्यंश सोलंकी के टिकट के नाम की घोषणा करते हैं और उनका मंत्री बनना भी तय है। गुजरात में अगले वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं तथा अब दीपावली व नववर्ष सम्मेलनों के बहाने नेता अपनी राजनीतिक दावेदारी व शक्ति प्रदर्शन में जुटे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।