गुजरात: उपमुख्यमंत्री संघवी की अनूठी पहल, दिव्यांगों के बनाए 35 हजार दीये बिकवाए; ₹2 लाख जुटाए
उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने गांधीनगर में मनोदिव्यांगों द्वारा बनाए गए 35,000 दीये बेचकर ₹1.90 लाख जुटाए। यह पहल उनके आर्थिक-सामाजिक ...और पढ़ें

मनोदिव्यांगों की ओर से बनाई गई वस्तुओं की बिक्री करते हुए उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी(फोटो: साभार सूचना विभाग गांधीनगर)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। मनोदिव्यांगों के आर्थिक-सामाजिक पुनर्वास के लिए प्रयासरत उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने उनकी ओर से बनाये गये दीपक, लकडी की वस्तुओं आदि की खुदकर बिक्री कर उनको आर्थिक मदद कराने के साथ उनके प्रति सहानुभूति दिखाई।
गांधीनगर के सेक्टर 21 स्थित बाजार में उपमुख्यमंत्री लाख रुपये ने करीब दो लाख रु मूल्य के 35 हजार दीयों का विक्रय कर मनोदिव्यांगों का उत्साह बढ़ाया। उपमुख्यमंत्री संघवी गुजरात परिवहन बस सेवा की की बस में यात्रा कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां मनोदिव्यांग मरीजों के आर्थिक और सामाजिक पुनर्वास को गति देने के लिए उन्होंने एक संवेदनशील और अनोखी पहल की है।

गांधीनगर सेक्टर 21 के मुख्य बाजार में उपमुख्यमंत्री ने खुद उनकी स्टॉल पर खडे होकर उनकी ओर से बनाये गये दीयों का विक्रय किया। उन्होंनेे 1.90 लाख रु के 35 हजार दीयों का विक्रय कराकर मनोदिव्यांगजनों का उत्साह बढ़ाया।
इससे पहले उन्होंने राज्य परिवहन सेवा की नई बसों को फ्लैग ऑफ किया तथा उन्हीं नवीन बस में यात्रा करके यहां आए। "नशा मुक्त गुजरात - स्वस्थ युवा, सशक्त परिवार" के संकल्प के तहत ये दीये बनाए गए थे।
उपमुख्यमंत्री ने सामान्य व्यापारी की तरह ग्राहकों से संवाद कर दीये बेचकर समाज के समक्ष सामाजिक उत्थान और समानता का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया।
मानसिक आरोग्य अस्पताल, अहमदाबाद के मरीजों को स्वनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण दिए जाते हैं। जिनमें स्क्रीन प्रिंटिंग, बुनाई, सिलाई, फाइल मेकिंग, राखी निर्माण, अगरबत्ती तथा वुडन आर्टिकल्स जैसी वस्तुएं तैयार कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जाता है।