विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने 158 शरणार्थियों को सौंपे भारतीय नागरिकता के दस्तावेज

Published: Tue, 13 Oct 2026 12:27 PM (IST)

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने अहमदाबाद में 158 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किए। यह समारोह अहमदाबाद जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया।

गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने शरणार्थियों को सौंपे भारतीय नागरिकता के दस्तावेज

गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने शरणार्थियों को सौंपे भारतीय नागरिकता के दस्तावेज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने अहमदाबाद के सोला स्थित साल इंस्टीट्यूट में भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित होगा।

अहमदाबाद जिला प्रशासन की ओर से आयोजित ‘भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरण समारोह’ में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के अंतर्गत 126 और कलेक्ट्रेट के माध्यम से पंजीकृत 32 सहित कुल 158 शरणार्थियों को उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किया।

gujarat distribute indian citizenship

शहरी विकास और शहरी गृह निर्माण राज्य मंत्री श्रीमती दर्शनाबेन वाघेला, अहमदाबाद के महापौर और सांसद एवं विधायक मौजूद रहीं।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा 2016 और 2018 के गजट के माध्यम से जिला कलेक्टरों को अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को ‘नागरिकता अधिनियम 1955’ की धारा-5 और 6 के अंतर्गत नागरिकता देने का अधिकार दिया गया है।

gujarat citizenship distribution

जिसमें वर्ष 2017 से 2025 तक 1200 से अधिक आवेदकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र देकर अहमदाबाद जिला देशभर में सबसे आगे रहा है।

यह भी पढ़ें- गुजरात: गाड़ियों पर सवार, हाथों में तलवार... राजकोट में नवरात्र पर क्षत्रिय महिलाओं का शौर्य प्रदर्शन

यह भी पढ़ें- नवरात्र में तालियों के साथ घूमते हुए क्यों किया जाता है गरबा? दिलचस्प है गुजरात के इस लोक नृत्य की कहानी