विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात में आदिवासियों को साधने खुद मैदान में उतरे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, किसान के घर पत्तल पर किया भोजन

By Shatrughna SharmaEdited By: Shubham Tiwari
Published: Thu, 19 Nov 2026 11:14 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल गुजरात में आदिवासी समुदाय से संपर्क साधने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने दाहोद के पिपरगोटा गांव में एक आदिवासी किसान के घर भोजन किया और बच्चों की शिक्षा व आजीविका पर चर्चा की।

आदिवासी परिवार के साथ भोजन करते मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल। फोटो- जागरण

आदिवासी परिवार के साथ भोजन करते मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल। फोटो- जागरण

HighLights

  1. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का आदिवासी क्षेत्रों में तीन दिवसीय दौरा।

  2. दाहोद के पिपरगोटा गांव में आदिवासी परिवार संग किया भोजन।

  3. सरकार ने आदिवासी छात्रों को करोड़ों की छात्रवृत्ति प्रदान की।

शत्रुघ्‍न शर्मा, अहमदाबाद। गुजरात में आदिवासी समुदाय से संपर्क कर चुनावी वैतरणी पार करने का जिम्‍मा अब मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उठाया है। तीन दिन के आदिवासी बहुल क्षैत्रों के दौरे में वे आदिवासी परिवारों के साथ भोजन करने के साथ ग्रामीणों से मुलाकात व लोक देवताओं के मंदिर दर्शन के साथ उनके मेलों में भी शिरकत कर रहे हैं।

सरकार ने बीते पांच वर्ष में 58 लाख से अधिक आदिवासी छात्र छात्राओं तक करोडों रु की छात्रव्रत्ति भी पहुंचाई है।

मुख्‍यमंत्री तीन दिन के लिए आदिवासी बहुल दाहोद इलाके में हैं, पहले दिन उन्‍होंने सराबली गांव में एक आदिवासी परिवार के घर पहुंचे। यहां परिवार के सदस्‍यों के हाल चाल जाने, खेती, मौसम, परिवार के कामकाज के साथ बच्‍चों की शिक्षा व खेलकूद आदि के बारे में आत्‍मीयता पूर्वक चर्चा की। इसके अगले दिन रतनमहल से गरबाडा जाते हुए मुख्यमंत्री श्री पीपर गोटा के आदिवासी किसान के घर अचानक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने रतनमहल प्रोजेक्ट की मुलाकात लेकर गरबाडा जाने के रूट में आने वाले पीपर गोटा गांव में अचानक ही कार रुकवा दी और आदिवासी गांव के कच्चे रास्तों से होते हुए मुख्यमंत्री आदिवासी किसान बकुलभाई वाखला के घर पहुंचे।

यहां परिवार के सदस्‍यों के साथ खेती-बाड़ी - बच्चों की पढ़ाई और परिवार की आजीविका के बारे में संवेदनापूर्ण बातचीत की। मुख्‍यमंत्री के अचानक घर पहुंचने पर आदिवासी परिवार भाव विभोर हो गया तथा आनन फानन में पारंपरिक आदिवासी भोजन तैयार कर पूरे परिवार ने मुख्‍यमंत्री के साथ बैठकर पत्‍तल व दोने में भोजन किया।

इस परिवार की महिलाओं व पुरुषों ने कहा कि मुख्‍यमंत्री के आने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भूपेंद्र भाई सहज व सरल स्‍वभाव के हैं और इस तरह हमारे घर पहुंचकर उन्‍होंने यह साबित किया। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा 14 जिलों में बसे आदिवासियों तक पहुंचने का कोई मौका नहीं छोडना चाहती है। पहले संगठन ने तथा अब खुद मुख्‍यमंत्री ने इस समुदाय से संपर्क की कमान संभाल ली है।

गुजरात भाजपा के मुख्‍य प्रवक्‍ता डॉ अनिल पटेल ने बताया कि संगठन ने बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती के उपलक्ष्‍य में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्‍ताह मनाया है। मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्‍यमंत्री हर्ष संघवी, प्रदेशभाजपा अध्‍यक्ष जगदीश विश्‍वकर्मा, सरकार के सभी मंत्री व प्रदेशभाजपा के नेताओं ने गुजरात के सभी जिला, तहसील व गांवों में इस उत्‍सव को मनाया।

bhupendr (1)

मुख्‍यमंत्री इसके बाद दाहोद जिले के धानपुर तालुका के पिपरगोटा गांव स्थित नंदघर-आंगनबाड़ी केंद्र की अचानक मुलाकात लेकर आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और बच्चों को दी जाने वाली पोषण संबंधी सेवाओं का निरीक्षण किया था।

मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित बच्चों के साथ आत्मीयतापूर्वक संवाद कर उनको दिए जाने वाले नाश्ते की गुणवत्ता, पोषणयुक्त आहार की व्यवस्था तथा बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के बारे में जानकारी ली।

उधर सरकार भी आदिवासियों के कल्‍याण की योजनाओं पर दिल खोलकर खर्च कर रही है। सरकार ने प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत पिछले पांच वर्षों में 438.27 करोड़ के खर्च से 58.38 लाख से अधिक विद्यार्थियों को सहायता पहुंचाई है।

bhupendr (2)

इसके अलावा पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत पिछले पांच वर्षों में 420.28 करोड़ के खर्च से 32,226 आदिवासी छात्राओं को मदद पहुंचाई। सरकार ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आय सीमा 2.50 लाख से बढ़ाकर 6 लाख रु की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।