रतनमहाल से गरबाडा जाते समय मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अचानक पिपरगोटा के आदिजाति किसान के घर पहुंचे
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रतनमहाल प्रोजेक्ट के दौरे के बाद गरबाडा जाते समय पिपरगोटा गांव में एक आदिवासी किसान बकुलभाई ...और पढ़ें
-1795084250582_m.webp)
डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आदिजाति क्षेत्र गरबाडा की यात्रा के दूसरे दिन एक साधारण आदिजाति किसान के घर अचानक ही जा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने रतनमहाल प्रोजेक्ट का दौरा करने के बाद गरबाडा जाने के रूट में पड़ने वाले पिपरगोटा गांव में अचानक ही अपनी कार रुकवा दी और इस छोटे से आदिवासी गांव की कच्ची सड़कों पर चलते हुए मुख्यमंत्री आदिजाति किसान बकुलभाई वाखळा के घर पहुंचे।
इतना ही नहीं; उन्होंने बकुलभाई और उनके परिवार के साथ मक्के की खेती तथा आजीविका के बारे में बातचीत कर जानकारी प्राप्त की। परिवार के बच्चे के साथ भी बड़े-बुजुर्गों जैसा वात्सल्य भाव रखते हुए मुख्यमंत्री ने उसकी पढ़ाई और स्कूल के बारे में बातचीत की।
पिपरगोटा जैसे छोटे से गांव के आदिवासी कस्बे में मुख्यमंत्री के आगमन और भूपेंद्र पटेल की सहज एवं सरल शैली से आदिवासी परिवारों ने इस आत्मीय की अनुभूति की कि हमारे भूपेंद्र दादा हमारा हालचाल पूछने के लिए हमारे घर आए हैं।