गुजरात भाजपा के दिवाली स्नेह मिलन में सीएम व संगठन महासचिव रहे उपस्थित
गुजरात भाजपा के दीपावली एवं नववर्ष स्नेह मिलन समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा और अन्य प्रमुख ...और पढ़ें
-1794829973937_m.webp)
HighLights
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और महासचिव रत्नाकर स्नेह मिलन में उपस्थित।
राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता को भी मंच पर विशेष स्थान मिला।
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम।
जागरण संवाददाता, अहमदाबाद। गुजरात प्रदेश भाजपा के दीपावली एवं नववर्ष स्नेह मिलन में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एवं प्रदेश महासचिव रत्नाकर उपस्थित रहे। पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता कोभी विशेष स्थान मिला।
राजधानी गांधीनगर में सोमवार को भाजपा का दीपावली एवं नववर्ष स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के एक दिन के दौरे के बाद यह प्रदेश भाजपा का बड़ा कार्यक्रम रहा।
मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर चुनावी रणनीति को लेकर अटकलों के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने आनन-फानन में दीपावली स्नेह मिलन समारोह रखा।
गत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक भवन में सरकार व संगठन से जुड़े नेताओं के साथ पार्टी के पूर्व सांसद , विधायक,मंत्री आदि से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर विपक्ष के हर आरोप का आंकड़ों व तथ्यों के साथ जवाब देने की नसीहत दी थी।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा के संगठन महामंत्री रत्नाकर के साथ पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता को भी मंच पर स्थान मिला। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का यह पहला बड़ा कार्यक्रम रहा।