विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिरसा मुंडा जयंती पर आदिवासी समुदाय से संपर्क बढ़ाने का प्रयास, गुजरात में मनाया जाएगा जनजातीय गौरव सप्ताह

Published: Mon, 02 Nov 2026 08:28 PM (IST)

गुजरात भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों से पहले आदिवासियों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव सप्ताह मना रही है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल।

HighLights

  1. गुजरात भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह।

  2. बिरसा मुंडा जयंती पर आदिवासी समुदाय से जुड़ाव।

  3. आगामी चुनावों से पहले आदिवासी वोट बैंक पर ध्यान।

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात सरकार अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आदिवासियों में अपनी पकड मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए राज्‍य सरकार ने स्‍वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्‍ताह मनाने की घोषणा की है।

गुजरात सरकार ने स्‍वतंत्रता सैनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्‍यस्‍तरीय कार्यक्रम का एलान किया है, मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल छोटा उदेपुर में जबकि उपमुख्‍यमंत्री हर्ष संघवी वलसाड में समारोह की अध्‍यक्षता करेंगे। गौरव सप्‍ताह के आयोजन को लेकर आदिजाति विकास मंत्री नरेश पटेल की अध्‍यक्षता में गांधीनगर में बैठक के बाद इसकी घोषणा की गई।

बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती पर राज्‍य सरकार गुजरात के 14 जिलों में जनजाति गौश्रव दिवस मनाऐगी। अंबाजी से उमरगाम तक के आदिवासी बहुल 14 जिलों में हाल आम आदमी पार्टी आदिवासी न्‍याय यात्रा निकाल रही है। इसके बहाने आप आदिवासी मतदाताओं को लुभाने तथा पार्टी के आदिवासी विधायक चैतर वसावा के जेल जाने को अपने पक्ष में भूनाने के प्रयास में है।

भाजपा ने बीते दो दशक में कांग्रेस के आदिवासी वोट बैंक के बडे हिस्‍से को अपने पक्ष में कर लिया है, आम आदमी पार्टी अपने नेता चैतर वसावा को चेहरा बनाकर आदिवासी मतबैंक में घुसपैठ का प्रयास कर रही है। सरकारी अधिकारियों को धमकाने व फायरिंग के मामले में चैतर वडोदरार की मध्‍यस्‍थ जेल में बंद हैं और आप आदिवासियों के बीच चैतर का विक्टिम कार्ड खेलना चाहती है।

भाजपा अपने मतबैंक को बनाये रखने तथा आप को बेअसर करने के लिए अब बिरसा मुंडा जयंती को राजयस्‍तर पर मनाकर आदिवासी समुदाय के साथ अपने संपर्क बढाना चाहती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।