विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच आतंकी गिरफ्तार

Published: Fri, 17 Jul 2026 10:38 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2026 12:53 PM (IST)

गुजरात एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया

गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। आतंकवाद रोधी दस्ता (ATS) ने गुजरात के विभिन्न जिलों में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिलाल आबिद शेरा, मोहम्मद अयूब काडीवाल उर्फ मोहम्मद खड़ियासन, मोहम्मद शफी मुखी उर्फ शफी चापी, मोहम्मद हसन क राडिया उर्फ हसन हैदरपुरी और मोहम्मद अयूब सुमासरा उर्फ मोहम्मद खली के रूप में हुई है।

पिछले महीने पकड़े गए आतंकियों से संबंध

गुजरात ATS ने जिन पाकिस्तान आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े पांच संबंधित आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनका संबंध पिछले माह पकड़े गए देश के आठ आतंकियों के साथ बताऐ जा रहे हैं।

गुजरात में आतंकी संगठन के स्लीपर सेल तैयार करने के लिए जैश ऐ मोहम्मद लंबे समय से प्रयास कर रहा था। ‌ गुजरात दंगों के बाद इंडियन मुजाहिदीन ने अहमदाबाद में सिलसिले वार बम धमाके कर 50 से अधिक लोगों की हत्या कर दी थी और 200 से अधिक को घायल कर दिया था।

गुजरात में बनाना चाह रहा था पैठ

जैश ऐ मोहम्मद भी लगातार भारत, खासकर गुजरात में अपनी पेठ बनाना चाहता था और उससे उत्तर गुजरात के कुछ लोगों को जोड़ कर अपने आतंकी मंसूबों को बढ़ाने का मौका मिल गया।

एटीएस के पुलिस उपाधीक्षक हर्ष उपाध्याय ने बताया कि पूर्व में पकड़े गए 8 आतंकियों के संपर्क में आए इन पांच संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।