गुजरात विधानसभा में 'वंदे मातरम' के दौरान बैठे रहे कांग्रेस विधायक, भाजपा ने की माफी की मांग
गुजरात विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन 'वंदे मातरम' के दौरान कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला के बैठे रहने पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई।

कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला।
HighLights
'वंदे मातरम' के दौरान कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला बैठे रहे
भाजपा ने इसे राष्ट्रगीत का अपमान बताकर माफी की मांग की
विपक्ष ने महंगाई, किसानों के मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन किया
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गान के दौरान कांग्रेस विधायक इमरान खेडावाला के बीच में बैठ जाने से विवाद खडा हो गया। अन्य कांग्रेस विधायक पूरे समय खडे रहे लेकिन भाजपा ने कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाया। खेडावाला ने वर्ष 1937 के एक प्रावधान का हवाला देते हुए खुद का बचाव किया।
जबकि सरकार के मंत्री प्रवीण माली ने इसे देश का अपमान बताया। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ अनिल पटेल ने वंदे मातरम के अपमान के मामले में कांग्रेस विधायक खेडावाला के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि वर्ष 1947 में पहली बार संविधान सभा की बैठक में संपूर्ण वंदे मातरम का गान किया गया था।
'वंदे मातरम' के दौरान कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला बैठे रहे
गुजरात विधानसभा का तीन दिनी मानसून सत्र बुधवार को प्रारंभ हुआ सदन में राष्ट्रगीत का गान होने लगा तो कांग्रेस विधायक कुछ देर बाद अपनी सीट पर बैठ गये जबकि कांग्रेस के अन्य विधायक खडे रहे।
सरकार के प्रवक्ता एवं क्रषि मंत्री जीतूभाई वाघाणी ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति के चलते ही कांग्रेस विधायक ने वंदे मातरम का अपमान किया, सदन में जब राष्ट्रगान चल रहा था तब खेडावाला अपनी कुर्सी पर बैठे थे।
वाघाणी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वंदे मातरम का विरोध किया है और सदन में आज जो हुआ वो उसकी तुष्टीकरण की रणनीति का दर्शाता है।
कांग्रेस विधायक इमरान खेडावाला ने बचाव में क्या कहा?
कांग्रेस विधायक इमरान खेडावाला ने अपना बचाव करते हुए कहा कि वर्ष 1937 में महात्मा गांधी एवं अन्य नेताओं ने राष्ट्रगान के आमुख का चयन करते हुए उसके लिए जो प्रावधान किये थे उसका उन्होंने पालन किया है।
खेडावाला ने कहा कि सरकार व पार्टी उन पर जबर्दस्ती कोई आदेश नहीं थोप सकती। उनका यह भी कहना है कि उन्हें अपनी देशभक्ति का किसी से प्रमाण पत्र लेने की जरुरत नहीं है, मेरी निष्ठा देश के प्रति थी और रहेगी।
सरकार के वन राज्यमंत्री प्रवीण माली ने खेृडावाला पर देशके अपमान का आरोप लगाया। माली ने कहा कि वंदे मातरम का अपमान देश का अपमान है, कांग्रेस विधायक ने जानबूझकर राष्ट्रगान के दौरान अपमान जनक व्यवहार किया।
कांग्रेस विधायक के बचाव पर भाजपा प्रवक्ता का पलटवार
गुजरात भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ अनिल पटेल ने वंदे मातरम के अपमान के मामले में कांग्रेस विधायक खेडावाला के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि वर्ष 1947 में पहली बार संविधान सभा की बैठक में संपूर्ण वंदे मातरम का गान किया गया था। मुस्लिम लीग व उसके नेता मौहम्मद अली जिन्ना को खुश करने केलिए कांग्रेस व तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु ने वंदे मातरम के दो ही अंतरे गाये जाने की बात कही थी।
डॉ पटेल ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेस के नेता एवं पूर्व मंत्री फारुख अब्दुल्ला, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला व जेएमएम भी सम्मान के साथ पूरा वंदे मातरम गाती है लेकिन कांग्रेस की मुस्लिम परस्ती उसके आडे आ जाती है। कांग्रेस विधायक का यह क्रत्य निंदनीय व गैरकानूनी है कांग्रेस को उनसे इस्तीफा ले लेना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।