विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में टूट के भय से कांग्रेस के सभी विधायकों को टिकट का आश्वासन

By Sachin Kumar MishraEdited By:
Published: Fri, 16 Sep 2022 08:23 PM (IST)

Gujarat Assembly Election 2022 गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर व प्रदेश प्रभारी डा रघु शर्मा ने स्पष्ट किया ...और पढ़ें

गुजरात में टूट के भय से कांग्रेस के सभी विधायकों को टिकट का आश्वासन। फाइल फोटो
गुजरात में टूट के भय से कांग्रेस के सभी विधायकों को टिकट का आश्वासन। फाइल फोटो

अहमदाबाद, शत्रुघ्न शर्मा। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात कांग्रेस में बगावत और विधायकों की टूट की आशंका के चलते पार्टी ने अपने सभी 64 विधायकों को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए आश्वस्त किया है। प्रदेश के छह सौ से अधिक नेताओं ने कांग्रेस से टिकट के लिए आवेदन किया है। 18 प्रदेश कार्यकारिणी में इन पर चर्चा होगी।

प्रत्याशियों की तीन सूची जारी कर चुकी है AAP, भाजपा का सभी सीटों पर जीत का वादा

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए जहां एक ओर आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से प्रत्याशियों की तीन सूची जारी की जा चुकी है और भाजपा (BJP) सभी 182 सीटों पर जीत का दम भर रही है। वहीं, कांग्रेस (Congress) ने सबसे पहले अपने वर्तमान विधायकों को टूट से बचाने के लिए सभी 64 विधायकों को टिकट देने की बात कही है।

कांग्रेस के किसी भी विधायक की नहीं कटेगी टिकट 

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर व प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा (Raghu Sharma) ने स्पष्ट किया है कि पार्टी किसी भी वर्तमान विधायक की टिकट नहीं काटेगी। विधायक किन्हीं कारणों से चुनाव नहीं लड़ना चाहे, वह अलग बात है। माना जा रहा है कि गुजरात में कांग्रेस में हो रही बगावत व विधायकों की टूट से पार्टी को बचाने के लिए पार्टी ने यह कदम उठाया है। पार्टी के इस बयान के बाद यह भी स्पष्ट हो गया है कि करीब सवा सौ सीट के लिए ही कांग्रेस को मंथन करना है।

सीआर पाटिल का प्रदेश की सभी 182 सीटें जीतने का दावा 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल (CR Patil) सार्वजनिक रूप से राज्य विधानसभा की सभी 182 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी भी अपने आंतरिक सर्वे के आधार पर दावा करती है कि गुजरात में आप बहुमत के साथ सत्ता में आएगी, लेकिन जमीन हकीकत इससे अलग है। भाजपा व आप के बीच लगातार बढ़ते टकराव के चलते आम आदमी पार्टी ने अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की एक ही सभा में आठ वादे कर जनमानस को अपनी ओर खींचने के प्रयास में सफल होती नजर नहीं आ रही है।

सितंबर के आखिरी सप्ताह में जारी होगी कांग्रेस की पहली सूची

राजनीति के जानकार बताते हैं कि कांग्रेस व आप में संघर्ष सत्ता के लिए नहीं बल्कि विपक्ष का दर्जा हासिल करने के लिए है। भाजपा भले आप के साथ जुबानी जंग में उतरी हो, लेकिन कांग्रेस की जमीनी पकड़ पर उसकी बराबर नजर है। इसीलिए भाजपा तहसील व पंचायत स्तर के कांग्रेस नेताओं को भी अपनी पार्टी में खींच-खींच कर ला रही है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोशी बताते हैं कि 18 को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रत्याशियों के आवेदन पर चर्चा होगी, उसके अगले दिन चुनाव समिति की बैठक होगी। जिसमें युवा, महिला व जीत की संभावनाओं को देखते हुए सभी सीट के उम्मीदवारों के पैनल बनाए जाएंगे। सितंबर 22 के आखिरी सप्ताह में कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी कर देगी।

यह भी पढ़ेंः गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी सहित 19 दोषियों को छह माह की सजा