विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arvind Kejriwal Gujarat Visit: गुजरात में AAP की सरकार बनने पर किसानों को पांच फसलों पर MSP देंगेः केजरीवाल

By AgencyEdited By: Sachin Kumar Mishra
Published: Sat, 08 Oct 2022 02:45 PM (IST)Updated: Sat, 08 Oct 2022 05:54 PM (IST)

Arvind Kejriwal Gujarat Visit दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात ...और पढ़ें

गुजरात में AAP की सरकार बनने पर किसानों को पांच फसलों पर MSP देंगेः अरविंद केजरीवाल। फोटो इंटरनेट मीडिया
गुजरात में AAP की सरकार बनने पर किसानों को पांच फसलों पर MSP देंगेः अरविंद केजरीवाल। फोटो इंटरनेट मीडिया

अहमदाबाद, एजेंसी। Gujarat Assembly Election 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि गुजरात में आप सरकार बनने के बाद हम किसानों को यहां भी पंजाब की तरह पांच फसलों पर MSP देंगे। फसल नुकसान पर 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा देंगे। पर्याप्त बिजली देंगे। गुजरात में किसानों की सारी समस्याएं दूर करेंगे। दाहौल में जनसभा के दौरान केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) भी रहे। दोनों नेता शनिवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

गुजरात के लोगों को भी अयोध्या में भगवान राम के दर्शन कराएंगे

केजरीवल ने कहा कि दिल्ली में हम बुजुर्गों को निशुल्क तीर्थ यात्रा कराते हैं, उनका आना-जाना, रहना-खाना सब फ्री होता है। बहुत आशीर्वाद मिलता है। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। गुजरात के लोगों को भी भगवान राम के दर्शन कराएंगे, गुजरात में भी ये व्यवस्था लागू करेंगे। दाहोद में जनसभा में इतने लोग और लोगों में इतना ज्यादा उत्साह। इतनी एनर्जी। पिछले हफ्ते खेड़ब्रह्म और अन्य स्थानों पर भी कुछ ऐसा ही था। पूरे गुजरात में कुछ अद्भुत हो रहा है। कोई दिव्य शक्ति काम कर रही है। गुजरात की जनता अब जुमले नहीं बदलाव चाहती है। गुजरात के दाहोद में लोगों से बात करने आया हूं।

गुजरात में 10 लाख नौकरियां व 20000 मोहल्ला क्लीनिकों का वादा 

आइएएनएस के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को गुजरात में सत्ता में आने पर 10 लाख नौकरियां देने और 20,000 मोहल्ला क्लीनिक बनाने का वादा किया।

वडोदरा में तिरंगा यात्रा 

प्रेट्र के मुताबिक, पार्टी के प्रदेश महासचिव मनोज सोरथिया (Manoj Sorathiya) ने कहा कि आप के दोनों नेता शनिवार को आदिवासी बहुल दाहोद जिले के दाहोद कस्बे में एक जनसभा को संयुक्त रूप से संबोधित करने के बाद वे वडोदरा शहर में एक 'तिरंगा यात्रा' में भाग लेंगे।

अहम बैठक भी करेंगे

रविवार को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आदिवासी बहुल वलसाड जिले के धरमपुर और फिर सूरत जिले के कडोदरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इन दो दिनों के दौरान केजरीवाल और मान राज्य के सामाजिक व अन्य नेताओं के साथ आगामी चुनावों की योजना बनाने के लिए एक अहम बैठक करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित राज्य में विधानसभा चुनाव साल के अंत तक निर्धारित हैं। केजरीवाल और मान इससे पहले भी गुजरात के कई दौरे कर चुके हैं। आप यहां पर उम्मीदवारों की चार सूची जारी कर चुकी है। केजरीवाल यहां कई चुनावी वादे भी कर चुके हैं। 

यह भी पढ़ेंः गुजरात में अरविंद केजरीवाल की ओर फेंकी गई पानी की बोतल