गुजरात में दिखी सियासी एकजुटता, एक मंच पर नजर आए कांग्रेस सांसद गेनी बेन और भाजपा विधायक अल्पेश ठाकोर
गुजरात में कांग्रेस सांसद गेनी बेन ठाकोर और भाजपा विधायक अल्पेश ठाकोर एक दीपावली सम्मेलन में एक मंच पर आए। ...और पढ़ें
-1794668343187_m.webp)
एक मंच पर नजर आए कांग्रेस सांसद गेनी बेन और भाजपा विधायक अल्पेश ठाकोर (स्क्रीनग्रैब)
HighLights
कांग्रेस सांसद गेनी बेन और भाजपा विधायक अल्पेश ठाकोर साथ दिखे।
गेनी बेन ने ठाकोर समाज के नेताओं की एकजुटता का आह्वान किया।
अल्पेश ठाकोर ने इसे समाज सुधार पर चर्चा का मंच बताया।
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। दीपावली एवं नववर्ष के सम्मेलन के बहाने कांग्रेस सांसद गेनी बेन ठाकोर एवं भाजपा विधायक अल्पेश ठाकोर एक मंच पर आए। गेनी बेन ने समाज के हित में ठाकोर समाज के सभी विधायक व सांसदों के एक मंच पर आने की अपील की।
भाजपा विधायक अल्पेश ठाकोर के सामाजिक संगठन क्षत्रिय ठाकोर एकता मंच की और से उत्तर गुजरात के दियोदर बनासकांठा में दीपावली एवं नववर्ष के सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
सांसद गेनी बेन, विधायक अल्पेश ठाकोर, गांधी नगर महापौर रुपसिंह ठाकोर के अलावा समाज के अन्य विधायक इसमें शामिल हुए। गेनी बेन ने कहा कि राज्य में समाज के चालीस से अधिक विधायक व सांसद हैं, समाज के इतने इन सभी को एक मंच पर लाया जाना चाहिए।
भाजपा विधायक अल्पेश ठाकोर ने कहा कि यह कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है, समाज के विविध मुद्दों को लेकर नेताओं ने अपनी बात रखी। सम्मेलन में समाज में सुधार को लेकर भी चर्चा की गई।
कांग्रेस से भाजपा में आकर विधायक बने अल्पेश ठाकोर अपने संगठन के बैनर पर कई बार शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं मंत्रिमंडल में फिर बदल के दौरान अक्षर उनका नाम भी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सूची में होता है।
उनके समर्थकों को उम्मीद है कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले शायद अल्पेश को मंत्री पद से नवाजा जाए ताकि उत्तर गुजरात में भाजपा को एक तरफा जीत की संभावना प्रबल हो जाए। अल्पेश व गेनीबेन उत्तर गुजराात में खासा प्रभाव रखते हैं, ठाकोर समाज पर इनकी पकड भी मजबूत रही है।