विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: सुरेंद्रनगर में दर्दनाक हादसा, मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला; 7 की मौत

Published: Mon, 13 Apr 2026 10:15 AM (GMT+05:30)

गुजरात के सुरेंद्रनगर में लखतर-विरामगाम हाईवे पर तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। राजकोट से बहुचराजी मंदिर जा रहे पैदल तीर्थयात्रियों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया।

(सांकेतिक तस्वीर)

(सांकेतिक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के सुरेंद्रनगर में सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया. यहां सड़क किनारे चल रहे कुछ लोगों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए।

लखतर पुलिस इंस्पेक्टर योगेश पटेल ने बताया कि यह घटना लखतर-विरामगाम हाईवे पर रात करीब रात करीब 1:30 बजे हुई, जब तीर्थयात्रियों का एक ग्रुप राजकोट के एक मंदिर से पूजा-अर्चना करने के लिए एक जुलूस के रूप में पैदल जा रहा था।

ट्रक ने पैदल तीर्थयात्रियों को कुचला

जिले के लखतर तालुका में भास्करपारा गांव के बाहरी इलाके में, लापरवाही से चलाए जा रहे एक ट्रक ने इन श्रद्धालुओं को कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में छह तीर्थयात्रियों और सड़क किनारे खड़े एक डंपर के ड्राइवर की मौत हो गई; मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं।अधिकारी ने बताया कि घायलों की संख्या अभी साफ नहीं है।

ट्रक ड्राइवर मौके से फरार 

उन्होंने कहा, 'तीर्थयात्री पैदल चल रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। वे बहुचराजी स्थित एक मंदिर में पूजा करने के लिए पैदल निकले थे, तभी पीछे से पूरी रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।'
अधिकारी ने आगे बताया कि ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने की कोशिश जारी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।