विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: वलसाड में ब्रेक फेल होने से पिकअप वैन पलटी, 6 लोगों की मौत; 10 घायल

Published: Wed, 22 Apr 2026 05:51 PM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2026 06:03 PM (IST)

गुजरात के वलसाड में शादी से लौट रही एक पिकअप वैन के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई।

गुजरात में पिकअप वैन पलटने से बड़ा हादसा

गुजरात में पिकअप वैन पलटने से बड़ा हादसा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के वलसाड जिले के कपराडा तालुका में एक भयानक हादसा हुआ है। इसमें शादी से लौट रही एक पिकअप वैन के पलट जाने से उसके अंदर बैठे 6 लोगों की मौत हो गई।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, वीरक्षेत्र गांव में एक शादी समारोह से लौटते समय, चढ़ाई चढ़ते वक्त पिकअप वैन के ब्रेक फेल हो जाने से यह हादसा हुआ।

गुजरात में 6 लोगों की माैत

वलसाड जिले के कपराडा तालुका के गिरनारा गांव का एक परिवार शादी की रस्में पूरी करने के लिए कोलवेरा गांव गया था। शादी की रस्में पूरी करने के बाद, 28 यात्री एक पिकअप में सवार होकर गिरनारा गांव लौट रहे थे।

पिकअप वैन जब वीरक्षेत्र के पास से गुजर रही थी, तभी एक पहाड़ी पर उसके ब्रेक फेल हो गए और ड्राइवर का स्टीयरिंग व्हील से कंट्रोल हट गया, जिसके बाद पिकअप वैन बेकाबू होकर पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग, साथ ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस सहित एक दल तुरंत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- गुजरात: 2500 करोड़ का साइबर फ्रॉड, बैंक के तीन अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार; 85 फर्जी खातों का खुलासा